बारिश में बिजली गुल

Published at :21 Jul 2016 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश में बिजली गुल

मॉनसून इफैक्ट. जलजमाव से लोग परेशान बारिश के बाद शहर का जलजमाव लोगों को परेशान कर देता है. ऐसे में बिजली गुल होना परेशानी को बढ़ा देता है . सहरसा : सहरसा में मॉनसून की बारिश ने शुरुआती समय में ही लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश ने स्थानीय […]

विज्ञापन

मॉनसून इफैक्ट. जलजमाव से लोग परेशान

बारिश के बाद शहर का जलजमाव लोगों को परेशान कर देता है. ऐसे में बिजली गुल होना परेशानी को बढ़ा देता है .
सहरसा : सहरसा में मॉनसून की बारिश ने शुरुआती समय में ही लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश ने स्थानीय जनसामान्य की मुसीबत बढ़ा दी है. बारिश से शहर की सड़कों पर भरे पानी ने नगर परिषद के नालों की सफाई के दावों पर करारा वार किया. अहले सुबह तक महज कुछ घंटे की बारिश ने ही सड़कों को समंदर में तब्दील कर दिया. पानी भरने के चलते बुधवार को दोपहर बाद सड़कों पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया.
लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कत हुई. बारिश ने सहरसा के जिन इलाकों में परेशानी बढ़ाई वह है बटराहा, रिफ्यूजी चौक, न्यू कॉलोनी, नया बाजार, गंगजला, रहमान चौक और मीरा सिनेमा रोड है. बारिश ने सड़कों पर ही असर नहीं दिखाया, बल्कि लोगों की जरूरत बन चुकी बिजली आपूर्ति पर भी की खासा असर हुआ.
पूरे शहर में रात 11 बजे तक बिजली गुल रही. लोग किसी तरह हाथ में पंखा लिए समय गुजारते दिखे. सड़कों पर चलने वाले राहगीर जलजमाव के बीच से रास्ता निकालते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ने की कोशिश में लगे रहे. उधर वार्ड नंबर 22 के लोग कई जगहों पर पंप व बाल्टी के जरिए पानी निकालते देखे गये. कम समय की बारिश ने ही हाल बेहाल कर दिया ऐसे में आने वाले दिनों में होने वाली बारिश के चलते हालात किस कदर बिगड़ सकते हैं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है.
शहरी जीवन का कोढ़ बना नाला: जन सामान्य की परेशानी बारिश व बिजली विभाग की आंख मिचौनी पर ही पहुंच कर समाप्त नहीं होती है. बारिश के बाद जलजमाव लोगों को सप्ताह भर तक परेशान करता है. शहरी जीवन जीने वाले लोगों के लिए सिर्फ चुनावी मुद्दा ही नहीं कोढ़ बन चुके जलजमाव की समस्या का कोई निदान नहीं हो रहा है. घर के अंदर टैंक में जमा पानी बाहर निकलने के बजाय आंगन में फैलने लगा है. मोहल्लों में नाला की नियमित सफाई नहीं हो रही है.
मुख्य सड़कों से ही उठता है कचरा: बारिश व जलजमाव के बीच रोजाना घरों से निकलने वाला हजारों टन कचरा भी उठाव का इंतजार कर रहा है. नगर परिषद द्वारा मुख्य मार्गों से कचरे का उठाव कर लिया जाता है, लेकिन मोहल्ले के अंदर महीनों से पड़े कचरे को उठाने की जहमत नगर परिषद नहीं उठा रही है. इस वजह से मोहल्ले की अमूमन सभी सड़कों से बदबू आ रही है. लोग नाक पर रुमाल रख रास्ता तय कर रहे हैं. स्थानीय कई वार्ड पार्षदों ने बताया कि नप द्वारा सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है.
जूता-चप्पल हाथ में लेकर निकलते लोग
ड्रेनेज की सिर्फ होती है चर्चा
शहर में रहने वाले लाखों की आबादी को जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए ड्रेनेज व सीवर की डिमांड दशकों पुरानी हो गयी है. सरकार द्वारा कई बार डीपीआर भी बनाया गया है. लेकिन कार्य को सरजमीं पर उतारने की कोशिश नहीं की गयी है. हमेशा जनप्रतिनिधि ड्रेनेज निर्माण की प्रतिबद्धता भी दोहराते हैं, लेकिन कोई परिणाम नजर नहीं आता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन