बीपीएल विद्युत उपभोक्ताओं ने विद्युत कार्यपालक अभियंता कार्यालय का किया घेराव

सहरसा : जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत मझौल गांव के दर्जनों बीपीएल विद्युत उपभोक्ताओं ने ट्रांसफॉर्मर जले अवधि के बिल को रद्द करने की मांग को लेकर पूर्व विधायक संजीव झा, पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन, पूर्व जिप सदस्य प्रवीण आनंद के नेतृत्व में विद्युत कार्यपालक अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया. पूर्व विधायक संजीव झा […]
सहरसा : जिले के सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत मझौल गांव के दर्जनों बीपीएल विद्युत उपभोक्ताओं ने ट्रांसफॉर्मर जले अवधि के बिल को रद्द करने की मांग को लेकर पूर्व विधायक संजीव झा, पूर्व जिप उपाध्यक्ष रितेश रंजन, पूर्व जिप सदस्य प्रवीण आनंद के नेतृत्व में विद्युत कार्यपालक अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया. पूर्व विधायक संजीव झा के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने कार्यपालक अभियंता को आवेदन दे कार्रवाई की मांग की.
ग्रामीणों ने बताया कि 27 मार्च 2012 को बीपीएल के लिये गांव में ट्रांसफॉर्मर लगा जो सात दिनों बाद पांच अप्रैल 2012 को जल गया. इसकी जानकारी विभाग को दे दी गयी थी. ट्रांसफर्मर जलने के वर्षो बाद पुन: अगस्त 2015 में नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है. जबकि ट्रांसफॉर्मर जले अवधि का भी बिल भेज दिया गया है. पूर्व जिप सदस्य श्री आनंद ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर जले अवधि का बिल योजना विभाग की कार्य पद्धति को दर्शाता है. विद्युत विभाग बिल में तत्काल सुधार करे. मौके पर गजेन्द्र पौद्दार, तारकेश्वर राम, सचिन्द्र सुतिधर, अमरेन्द्र पाठक, नारायण कुमार साह सहित दर्जनों लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




