हर रोज लेट रहती है कोसी एक्सप्रेस और राज्यरानी

Published at :29 Jun 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
हर रोज लेट रहती है कोसी एक्सप्रेस और राज्यरानी

सोमवार को तीन घंटा विलंब से पूर्णिया पहुंची कोसी मंगलवार को तीन घंटे लेट कोसी पहुंची पटना ट्रेनों के लेट होने की वजह से यात्री रहे परेशान सिमरी : पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा-मानसी रेलखंड पर ट्रेनों का विलंब से चलना मंगलवार को भी जारी रहा. जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात्रि 18698 पटना-पूर्णिया कोर्ट कोसी […]

विज्ञापन

सोमवार को तीन घंटा विलंब से पूर्णिया पहुंची कोसी

मंगलवार को तीन घंटे लेट कोसी पहुंची पटना
ट्रेनों के लेट होने की वजह से यात्री रहे परेशान
सिमरी : पूर्व मध्य रेलवे अंतर्गत सहरसा-मानसी रेलखंड पर ट्रेनों का विलंब से चलना मंगलवार को भी जारी रहा. जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात्रि 18698 पटना-पूर्णिया कोर्ट कोसी एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से सुबह चार बज कर 15 मिनट पर पूर्णिया कोर्ट पहुंची. वहीं मंगलवार की सुबह सवेरे 18697 पूर्णिया कोर्ट-पटना कोसी एक्सप्रेस पूर्णिया कोर्ट से ढाई बजे के बजाय चार बज कर 45 मिनट पर खुली और सुबह चार बज कर 35 मिनट के बजाय सहरसा सात बज कर 10 मिनट पर पहुंची और दो घंटे 35 मिनट विलंब से सात बज कर 35 मिनट पर सहरसा से खुली एवं लगभग दो घंटा 55 मिनट लेट दोपहर एक बज कर बीस मिनट पर पटना पहुंची. 12567 सहरसा-पटना राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस तो नीयत समय से सहरसा से खुली,
लेकिन रुकते-रुकते तीस मिनट के विलंब से दोपहर ग्यारह बज कर 30 मिनट पर पटना पहुंची. वहीं 12568 पटना-सहरसा राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी 25 मिनट विलंब से पटना से खुली और लगभग दो घंटे विलंब से सहरसा पहुंची. 13205 सहरसा-दानापुर जनहित एक्सप्रेस सोमवार रात सहरसा से नियत समय से खुली और 15 मिनट लेट मंगलवार सुबह दानापुर पहुंची. 13206 दानापुर-सहरसा जनहित एक्सप्रेस मंगलवार को 15 मिनट विलम्ब से दानापुर से खुली और 45 मिनट विलंब से शाम चार बजकर 15 मिनट पर सहरसा पहुंची. ज्ञात हो कि बीते 22 जून से कोसी एक्सप्रेस के पूर्णिया कोर्ट विस्तार के बाद से सहरसा से राजधानी को जाने वाली कोसी एक्सप्रेस, राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन हर रोज विलंब से चल रही है. जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यात्री हसनैन मोहसिन, सचिन स्वर्णकार, सुमित गुप्ता, गोपाल केशरी, नितीश कुमार, कुमोद सिंह आनन्द, पंकज भगत आदि ने बताया कि कोसी को पूर्णिया कोर्ट तक करना रेलवे की गलती साबित हो रही है. जिस कारण सभी ट्रेनें विलंब से चलने लगी है और हम यात्रियों को इसका खामियाजा उठाना पड़ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन