कोसी के डीआइजी से मांगी 20 लाख रुपये की रंगदारी

सहरसा : कोसी क्षेत्र के डीआइजी चंद्रिका प्रसाद से 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी है और रंगदारी नहीं देने पर बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है. 24 जून की दोपहर उनके निजी मोबाइल नंबर 9931024019 पर मोबाइल नंबर 8826757488 से फोन कर यह रंगदारी मांगी गयी. एसपी के निर्देश पर […]
सहरसा : कोसी क्षेत्र के डीआइजी चंद्रिका प्रसाद से 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी है और रंगदारी नहीं देने पर बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है. 24 जून की दोपहर उनके निजी मोबाइल नंबर 9931024019 पर मोबाइल नंबर 8826757488 से फोन कर यह रंगदारी मांगी गयी. एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान की कार्रवाई शुरू कर दी है. डीआइजी ने प्राथमिकी के लिए दिये आवेदन में बताया कि मेरे द्वारा पूछने पर कि आप कौन बोल रहे हैं,
उक्त व्यक्ति ने अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया. जिसके बाद कॉलर ने पहले अपना परिचय काला चश्मावाला ब्रह्मदेव का बेटा गांधी जी बताया. इसके बाद डीआइजी ने उक्त व्यक्ति को अपना नाम चंद्रिका बताते पूछताछ की, तो उसने स्वयं को यूपी का आजम खान बताते कहा कि मैं तुम्हारे पूरे परिवार को जानता हूं. उसने फिलवक्त 20 लाख रुपये देने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




