DIG से रंगदारी मामले में जांच शुरू, गाजियाबाद में पुलिस कर रही छापेमारी

सहरसा : बिहार में कोसी क्षेत्र के डीआइजी चंद्रिका प्रसाद से 20 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी है और रंगदारी नहीं देने पर बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है. 24 जून की दोपहर उनके निजी मोबाइल नंबर 9931024019 पर मोबाइल नंबर 8826757488 से फोन कर यह रंगदारी मांगी गयी. इस मामले […]
जानकारी के मुताबिक कोसी रेंज के डीआइजी चंद्रिका प्रसाद से उनके मोबाइल फोन पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धमकी देने वाले की पहचान कर ली है. डीआइजी से रंगदारी मांगने के मामले में सहरसा पुलिस गाजियाबाद पहुंचकर छापेमारी कर रही है.
प्राथमिकी में डीआइजी चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि पूर्व में भी उनके बेऊर पटना स्थित घर को कब्जा करने व भगाने का प्रयास किया जा चुका है, जिसमें राजेश राय, अखिलेश राय सहित अन्य लोगों की संलिप्तता थी. कई बार मेरे में घर में चोरी भी करायी गयी है. इसके बावजूद स्थानीय पुलिस ने किसी पर कार्रवाई नहीं की. डीआइजी ने मामले की जानकारी पुलिस डीजी सहित आइजी दरभंगा को देते रंगदारी मामले के उद्भभेदन के लिए विशेष टीम गठित करने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




