बरतन दुकान से नगदी समेत लाखों रुपये की चोरी

बरतन दुकान से नगदी समेत लाखों रुपये की चोरी
चोरी का सामान बरामद, चोर चिन्हित सौरबाजार . बरतन दुकान से नगदी समेत लाखों रुपये का बरतन चोरी कर ली गयी है. घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के समदा बाजार में शनिवार रात को घटित हुई है. मिली जानकारी के अनुसार समदा बाजार स्थित समीद बरतन दुकान से रविवार रात चोरों ने खपरैल के छप्पर को काटकर अंदर घुसते हुए लगभग तीन लाख रुपए का बरतन और नगदी पर हाथ साफ कर लिया है. पीड़ित दुकानदार समीद ने मामले की जानकारी सौरबाजार पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए संदिग्ध स्थानों की तलाशी लेने के दौरान चोरी का सामान बरामद किया है. पीड़ित दुकानदार ने पुलिस से चोरी हुए बरतन और चोरों के गिरफ्तार करने की मांग की है. मामले में सौरबाजार अपर थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि समदा बाजार में एक बर्तन दुकान से चोरी हुई थी. जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के सामान को बरामद करते हुए चोर को चिन्हित कर लिया गया है. जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










