मिट्टी लेकर जाकर जा रही बच्ची पोखर में फिसली, मौत

मिट्टी लेकर जाकर जा रही बच्ची पोखर में फिसली, मौत
चूल्हे के लिए मिट्टी लेकर जा रही थी दस वर्षीय पूजा सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के खजुराहा पंचायत अंतर्गत भंवरा गांव में रविवार की दोपहर चूल्हे के लिए मिट्टी लेकर जा रही दस वर्षीय पूजा कुमारी पोखर में पैर फिसलने से गिर गयी. जिसके बाद अन्य बच्चों के द्वारा शोर मचाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बच्ची को जबतक पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पोखर किनारे देखने वाले लोगों की भीड़ जुट गयी. वहीं परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार भंवरा गांव के वार्ड नंबर 1 निवासी मनोज कुमार राय की पुत्री पूजा कुमारी गांव के अन्य बच्चों के साथ मिट्टी लेकर पोखर किनारे होते हुए घर जा रही थी. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. जबतक लोगों को पता चला तब तक उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों के द्वारा उसे बाहर निकाला गया. मृतक बच्ची की माता ललिता देवी सहित परिजनों के विलाप से मौजूद भीड़ की आंखें नम हो जाती थी. जबकि गांव की अन्य महिला के द्वारा उसे शांत किया जा रहा था. इस बाबत सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




