दो ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में बुजुर्ग की मौत

दो ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में बुजुर्ग की मौत
सौरबाजार-सोनवर्षाराज मुख्य के चकला चौक से कचरा कढ़ैया जाने वाली मार्ग पर हुई घटना सौरबाजार . दो ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत हो गयी है. जबकि ऑटो में सवार अन्य व्यक्ति जख्मी है. घटना सौरबाजार-सोनवर्षाराज मुख्य के चकला चौक से कचरा कढ़ैया जाने वाली मार्ग पर रविवार सुबह घटित हुई है. घटना की सूचना पर पहुंची सौरबाजार पुलिस ने दुर्घनाग्रस्त दोनों ऑटो को जब्त करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कढ़ैया पंचायत स्थित फौरसाहा गांव निवासी 55 वर्षीय निर्बुद्धि शर्मा कचरा बाजार से ऑटो द्वारा सहरसा जा रहा था. जो कचरा और करबला के बीच विपरीत दिशा से आ रही ऑटो से टकरा गयी. जिसमें सवार निर्बुद्धि शर्मा की मौत हो गयी. जबकि उनमें सवार अन्य यात्री जख्मी हुए हैं. जिसका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. मामले में सौरबाजार अपर थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. जिसके शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










