सीनेट चुनाव के ग्रुप ए के प्रत्याशी ने चुनाव अभियान किया तेज

Updated at : 15 Mar 2026 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
सीनेट चुनाव के ग्रुप ए के प्रत्याशी ने चुनाव अभियान किया तेज

सीनेट चुनाव के ग्रुप ए के प्रत्याशी ने चुनाव अभियान किया तेज

विज्ञापन

शिक्षकों के आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ने का लिया संकल्प सहरसा. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में हो रहे सीनेट चुनाव के ग्रुप ए के प्रत्याशी डॉ अनिल कुमार ने नामांकन का पर्चा दाखिल करने के बाद अपना चुनाव अभियान तेज कर दिया है. इस क्रम में उनके द्वारा विश्वविद्यालय के पश्चिमी परिसर में रविवार को शिक्षकों के साथ बैठक आयोजित की. जिसमें उन्होंने कहा कि यह चुनाव वे खुद के सम्मान में इजाफा के खातिर नहीं लड़ रहे हैं. वे विश्वविद्यालय के उत्तरी व पश्चिमी परिसर में कार्यरत शिक्षकों के आत्मसम्मान में बढ़ोतरी के वास्ते लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें कोई पद का लालच नहीं है. वस्तुतः स्नातकोत्तर विभागों में कार्यरत शिक्षक कई समस्याओं से गुजर रहे हैं. लेकिन विश्वविद्यालय के अधिकारी उनकी समस्याओं के निराकरण के प्रति गंभीर नहीं हैं व ना ही कोई शिक्षक प्रतिनिधि ऐसा है जो विश्वविद्यालय अधिकारियों के समक्ष स्नातकोत्तर विभागों में कार्यरत शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से रख सके. डॉ अनिल कुमार ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि इस चुनाव में उन्हें जीत मिलती है तो स्नातकोत्तर विभाग के आधारभूत संरचना में बदलाव लाने के पहल कदम के साथ शिक्षकों के हित के प्रतिकूल विश्वविद्यालय द्वारा लिए जाने वाले किसी भी निर्णय का उनके द्वारा जबरदस्त मुखालफत किया जायेगा. बैठक में विश्वविद्यालय पश्चिमी परिसर के डॉ रमाकांत, डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ लाला प्रवीण कुमार सिन्हा, डॉ जैनेंद्र, डॉ सुप्रीता, डॉ राकेश कुमार सिंह, डॉ श्याम मोहन मिश्रा, डॉ गीता कुमारी मौजूद थी. इसके पूर्व शुक्रवार को विश्वविद्यालय में डॉ अनिल कुमार ने दो सेट में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. पर्चा दाखिल करने के दौरान विश्वविद्यालय उत्तरी परिसर एवं पश्चिमी परिसर के ढेर सारे प्राध्यापकों की मौजूदगी रही.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन