फिर महाजाम ओवरब्रिज. काम नहीं, सिर्फ बहस

Published at :28 Jun 2016 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
फिर महाजाम ओवरब्रिज. काम नहीं, सिर्फ बहस

प्रतिनिधि कर रहे पत्राचार राज्यसभा सदस्य शरद यादव व एमपी पप्पू यादव दोनों ने लिखा गडकरी को पत्र डीआरएम कहते, राज्य सरकार एनओसी दे तो काम आज से शुरू 19 वर्षों बाद भी अधर में लटका है योजना, अब तक तीन रेलमंत्री कर चुके हैं शिलान्यास बंगाली बाजार में अोवरब्रिज का तीन बार शिलान्यास हुआ […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि कर रहे पत्राचार

राज्यसभा सदस्य शरद यादव व एमपी पप्पू यादव दोनों ने लिखा गडकरी को पत्र
डीआरएम कहते, राज्य सरकार एनओसी दे तो काम आज से शुरू
19 वर्षों बाद भी अधर में लटका है योजना, अब तक तीन रेलमंत्री कर चुके हैं शिलान्यास
बंगाली बाजार में अोवरब्रिज का तीन बार शिलान्यास हुआ है, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ. इसे ना बनने देने का केंद्र अौर राज्य सरकार एक दूसरे पर लगाते रहे है. डीआरएम ने इसमें राज्य सरकार की ढिलाई बतायी है.
सहरसा मुख्यालय : बंगाली बाजार के रेलवे समपार फाटक संख्या 31 ए स्पेशल पर प्रस्वावित, स्वीकृत व तीन-तीन बार शिलान्यासकृत ओवरब्रिज 19 वर्षों बाद आज तक अधर में ही लटका हुआ है. केंद्र सरकार राज्य सरकार को दोषी बता रही है तो राज्य सरकार लेटलतीफी के लिए केंद्र की लापरवाही को जिम्मेवार बता रही है. इसी साल 25 मार्च को रेलबजट पास होने के बाद इसके निर्माण की बातें कम और राजनैतिक बहस ज्यादा हो रही है. निर्माण की दिशा में काम एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाया है. इधर 24 घंटे में कम से कम 12 बार लगने वाले बेतरतीब महाजाम से लोगों को रोज दो-चार होना पड़ रहा है.
एनएचएआइ ने दी स्वीकृति: रेलबजट से ठीक पहले एक मार्च को सांसद पप्पू यादव ने केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिख बंगाली बाजार के इस रेल क्रॉसिंग पर आरओबी बनाने की मांग की थी. सांसद ने केंद्रीय मंत्री को बताया था कि शंकर चौक और पूरब बाजार के बीच एनएच 107 पर रेल क्रॉसिंग है. जहां रेलवे द्वारा आरओबी प्रस्तावित है. उन्होंने कहा कि रेलवे व एनएचएआइ के बीच हुए समझौते के तहत एनएच के बीच कसी तरह के पुल,
अथवा सड़क उपरी पुल का निर्माण एनएचएआइ ही कराएगी. सांसद ने बताया कि समझौते के अनुसार एनएच 107 के बीच प्रस्तावित इस आरओबी को एनएचएआइ द्वारा ही बनाया जाना है. उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा भी यह प्रस्ताव एनएचएआइ को भेजा गया है. सांसद ने जनहित में इसके शीघ्र निर्माण की आवश्यकता बतायी थी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 13 मई को पत्रोत्तर देते सांसद से कहा था कि इस योजना को एनएचएआइ ने स्वीकृति दे दी है. विभाग ने राज्य सरकार को योजना का प्राक्कलन बनाकर भेजने का निर्देश दिया है.
शरद ने भी गडकरी को लिखा पत्र : इधर राज्य सभा सांसद शरद यादव ने भी सड़क परिवहन एव राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिख बंगाली बाजार स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर शीघ्र आरओबी निर्माण कराने की मांग की है. शरद ने भी मंत्री को बताया है कि इस पुल का शिलान्यास अब तक कई रेलमंत्री ने किया. लेकिन किसी न किसी कारण से काम शुरू नहीं हो सका है.
उन्होंने बताया 2014 में तत्कालीन रेल राज्यमंत्री अधीर रंजन चौधरी द्वारा हुए अंतिम शिलान्यास में वे भी वहां मौजूद थे. उन्होंने भी यह जिक्र किया है कि रेलवे व एनएचएआइ के बीच हुए समझौते के तहत एनएच पर स्थित इस क्रॉसिंग पर एनएचएआइ को ही आरओबी का निर्माण करना है. इस पुल के नहीं बनने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. ट्रैफिक समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ रहा है. इस पुल के लिए वे अब तक कई रेलमंत्री को पत्र लिख व मिल भी चुके हैं.
राज्य सरकार है दोषी : डीआरएम
इधर बीते 22 जून को सहरसा-पाटलिपुत्र का परिचालन प्रारंभ कराने आए डीआरएम सुधांशु कुमार ने कहा कि बंगाली बाजार के स्थित रेलवे क्रॉसिंग नंबर 31 ए स्पेशल पर ओवरब्रिज बनाने के लिए रेलवे तैयार है. उन्होंने कहा कि निर्माण प्रारंभ कराने के हो रही विलंब के लिए सौ फीसदी जिम्मेवार राज्य सरकार है.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एनओसी नहीं दे रही है. एनओसी दे तो काम आज से शुरू करा दिया जाये. नेताओं का पत्राचार व अधिकारियों की बयानबाजी होती रही. लेकिन दो सरकार व दो विभागों के बीच फंसी इस योजना का कोई निराकरण नहीं निकाला जा सका है. जिसका कोपभाजन यहां की जनता हो रही है. कोई सरकार इसे प्रमुखता से नहीं ले रही है. जाम और महाजाम में जनता रोज कराह रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन