बोले डीआइजी, मेरे घर पर कब्जा का हो चुका है प्रयास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jun 2016 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

पटना स्थित घर पर कब्जा करने की हुई थी कोशिश डीआइजी ने कहा अधिकारी को धमकी देने वाला आम आदमी को कर सकता है परेशान सहरसा : मोबाइल पर बीस लाख की रंगदारी मांगे जाने को लेकर सदर थाना में दर्ज कराये प्राथमिकी में डीआइजी चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि पूर्व में भी उनके बेउर […]
विज्ञापन
पटना स्थित घर पर कब्जा करने की हुई थी कोशिश
डीआइजी ने कहा अधिकारी को धमकी देने वाला आम आदमी को कर सकता है परेशान
सहरसा : मोबाइल पर बीस लाख की रंगदारी मांगे जाने को लेकर सदर थाना में दर्ज कराये प्राथमिकी में डीआइजी चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि पूर्व में भी उनके बेउर पटना स्थित घर को कब्जा करने व भगाने का प्रयास किया जा चुका है. जिसमें राजेश राय, अखिलेश राय सहित अन्य लोगों की संलिप्तता थी. डीआइजी ने कहा कि मुझे अपने घर से भगाने के उद्देश्य से कई बार मेरे में घर में चोरी की घटना भी करायी गयी है. इसके बावजूद स्थानीय पुलिस द्वारा किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई नहीं की गयी है.
टीम गठित कर करें कार्रवाई
डीआइजी ने मामले की जानकारी पुलिस डीजी सहित आइजी दरभंगा को देते रंगदारी मामले के उद्भभेदन के लिए विशेष टीम गठित करने की बात कही है. उन्होंने कहा कि गठित टीम बिहार, यूपी व दिल्ली के संदिग्ध व्यक्तियों से तफ्तीश कर मामले का पटाक्षेप करे. उन्होंने कहा कि इस कांड में दोषी व्यक्तियों की पहचान आवश्यक है. डीआइजी ने कहा कि ऐसे दुस्साहस कदम व प्रवृति की पुनरावृति को रोका जा सके. ताकि भारतीय पुलिस सेवा के एक वरीय अधिकारी तक ऐसी हिम्मत कर आगे सामान्य लोगों के साथ अत्याचार करने का मनोबल आकाश छूने से बच सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




