पूर्व कुलपति अंजनी कुमार सिन्हा के घर सात लाख की चोरी

Published at :22 Jun 2016 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व कुलपति अंजनी कुमार सिन्हा के घर सात लाख की चोरी

शहर के पॉश न्यू कॉलोनी में चोरों ने दिया घटना को अंजाम सहरसा सिटी : तिलकामांझी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ अंजनी कुमार सिन्हा के न्यू कॉलोनी स्थित घर का ताला तोड़ चोरों ने लाखों का सामान व नकदी की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार, पूर्व कुलपति दंपती इलाज कराने एक माह पूर्व बैंगलोर […]

विज्ञापन
शहर के पॉश न्यू कॉलोनी में चोरों ने दिया घटना को अंजाम
सहरसा सिटी : तिलकामांझी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ अंजनी कुमार सिन्हा के न्यू कॉलोनी स्थित घर का ताला तोड़ चोरों ने लाखों का सामान व नकदी की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार, पूर्व कुलपति दंपती इलाज कराने एक माह पूर्व बैंगलोर गये थे. घर में ताला लगा था. इसी दौरान चोरों ने हाथ साफ कर दिया. मंगलवार को मुहल्ले के लोगों की नजर खुले कमरे पर पड़ी तो मामले की जानकारी लोगों ने पूर्व कुलपति को दी. जिसके बाद उनके दामाद संजीव कुमार आवास पहुंचे.
जहां देखा कि कमरे के अंदर सामान बिखड़ा पड़ा था. उन्होंने बताया कि चोरों ने गोदरेज तोड़ उसमे रखे लगभग छह लाख के जेवरात, 30 हजार नकदी व अन्य सामान की चोरी कर ली. उन्होंने बताया कि गृहस्वामी के आने के बाद ही चोरी हुई सामान व नकदी की वास्तविकता पता चल पायेगा. उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी सदर थाना को दे दी गयी है. मालूम हो कि कुछ दिनों से शहरी क्षेत्रों में चोरों का आतंक काफी बढ़ गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन