व्यवसायी के घर 80 लाख की चोरी

Published at :11 Jun 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी के घर 80 लाख की चोरी

पान मसाला व्यवसायी हैं शौकत नूरी उत्तरी बिहार के बड़े व्यवसायी के घर इस चोरी से लोग सकते में हैं. पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर सभी पहलुअों की जांच कर रही है. सहरसा सिटी : नार्थ बिहार के मशहूर पान मसाला व्यवसायी व स्थानीय मीर टोला निवासी शौकत नूरी के घर से लगभग 80 […]

विज्ञापन
पान मसाला व्यवसायी हैं शौकत नूरी
उत्तरी बिहार के बड़े व्यवसायी के घर इस चोरी से लोग सकते में हैं. पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर सभी पहलुअों की जांच कर रही है.
सहरसा सिटी : नार्थ बिहार के मशहूर पान मसाला व्यवसायी व स्थानीय मीर टोला निवासी शौकत नूरी के घर से लगभग 80 लाख रुपये से अधिक के सोना व चांदी के जेवरात चोरी कर लिये जाने की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज की गयी है. चोरी शौकत के मीर टोला स्थित निजी आवास हुई है.
सदर थाना को दिये आवेदन में पीड़ित व्यवसायी ने कहा कि सात जून की रात परिवार के सदस्य रमजान की नमाज अता करने बाहर गये थे. घर में पत्नी अपने कमरे में सोयी थी. नमाज अता करने के बाद वापस आने पर देखा कि अलमारी खुली है. जांच पड़ताल करने पर देखा कि लगभग 50 ग्राम सोने के जेवरात, दौ सौ किलोग्राम चांदी का सौ-सौ ग्राम का सिक्का गायब था. गायब हुए सोना के जेवरात की बाजार मूल्य लगभग डेढ़ लाख रुपये व दौ सौ किलोग्राम चांदी की कीमत अस्सी लाख रुपये आंकी जा रही है.
इसके अलावा पीड़ित व्यवसायी के घर से कई कागजात भी गायब पाये गये है. व्यवसायी ने पुलिस को दिये आवेदन में अज्ञात लोगों पर चोरी करने का आरोप लगाते मामला दर्ज कराया है. थाना में मामला दर्ज होने के बाद व्यवसायी के परिवार का कोई भी सदस्य इतनी बड़ी वारदात के बाद कुछ भी बोलने से इंकार कर रहा है. हालांकि घटना के बाद चोरों के दुस्साहस से लोग सहमे हुए है. सदर थाना द्वारा घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच की गयी है. इस बाबत सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन