आग ने जलाये 11 आशियाने

Published at :23 Apr 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
आग ने जलाये 11 आशियाने

क्षेत्र के आरापट्टी पंचायत के आरा गांव में मध्यरात्रि के बाद अज्ञात कारणों से आग लग गयी. इसमें 11 लोगों के घर जल गये. महिषी : क्षेत्र के आरापट्टी पंचायत के आरा गांव में मध्यरात्रि के बाद अज्ञात कारणों से लगी आग में 11 गृहस्वामियों के आवास जल गये. रात में नींद की अवस्था में […]

विज्ञापन
क्षेत्र के आरापट्टी पंचायत के आरा गांव में मध्यरात्रि के बाद अज्ञात कारणों से आग लग गयी. इसमें 11 लोगों के घर जल गये.
महिषी : क्षेत्र के आरापट्टी पंचायत के आरा गांव में मध्यरात्रि के बाद अज्ञात कारणों से लगी आग में 11 गृहस्वामियों के आवास जल गये. रात में नींद की अवस्था में आग की लपटों को देख गृहस्वामियों के हल्ला मचाने पर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे. इसके बाद ग्रामीणों ने तत्परता से आग पर पानी डाला और अधिक घरों को जलाने से बचाया.
शुक्रवार अहले सुबह ग्रामीणों की सूचना पाकर अंचलाधिकारी रमण प्रसाद वर्मा हलका कर्मचारी व अन्य कर्मियों के साथ स्थल पर पहुंचे व पीड़ितों को हुई क्षति का जायजा लिया. मिली जानकारी के अनुसार आग से राधेश्याम पंडित, अजयकांत पंडित, मनोहर पंडित, बुचाय पंडित, मनोज पंडित, ब्रजमोहन पंडित, इन्द्रकांत पंडित, सुस्मिता पंडित, जयप्रकाश पंडित, दशरथ व भोगी पंडित के घरों में रखा अनाज, वस्त्र, आभूषण, वर्तन सहित अन्य सामान जल कर खाक हो गये.
जिससे लाखों की संपति का नुकसान हुआ है. सीओ श्री वर्मा ने बताया कि सभी लाभुकों के बैंक खाता पर आरटीजीएस के माध्यम से सरकार द्वारा प्रदत्र सहयता राशि हस्तांरित किये जाने की पहल शुरू है. लाभुक अपने खाता से राशि का उठाव करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन