गैस सिलिंडर नहीं मिलने व अवैध वसूली के आरोप पर भड़के उपभोक्ता
Author Dipankar shriwastaw
Updated:
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब गैस नहीं मिलने और होम डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली के आरोप को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया.
विज्ञापन
हंगामे के बीच बंद हुआ वितरण
सिमरी बख्तियारपुर. नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत थाना के समीप रविवार को गैस सिलेंडर वितरण के दौरान उपभोक्ताओं का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब गैस नहीं मिलने और होम डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली के आरोप को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया. स्थिति इतनी बिगड़ गयी कि एजेंसी को वितरण कार्य बीच में ही बंद करना पड़ा. जानकारी के अनुसार, भारत गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं के बीच सिलेंडर वितरण किया जा रहा था. इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बुकिंग के समय उन्हें 1014.50 रुपये भुगतान का मैसेज मिलता है, लेकिन सिलिंडर लेते समय एजेंसी की ओर से 35 रुपये अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं. उपभोक्ताओं का कहना था कि यह राशि होम डिलीवरी के नाम पर ली जा रही है, जबकि उन्हें घर तक गैस पहुंचाई ही नहीं जा रही. इधर कई उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बुकिंग कराने के बावजूद उन्हें गैस नहीं मिल पा रहा है. एजेंसी पर मनमानी और पक्षपात का आरोप लगाते हुए लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. देखते ही देखते मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया और वितरण कार्य ठप हो गया.1600 बुकिंग के मुकाबले महज 360 सिलिंडर उपलब्ध
एजेंसी मैनेजर राहुल कुमार ने बताया कि करीब 1600 उपभोक्ताओं की बुकिंग लंबित है, जबकि उनके पास मात्र 360 गैस सिलिंडर उपलब्ध थे. इनमें से 171 सिलेंडर का वितरण किया जा चुका था. उन्होंने कहा कि एक ही दिन में अधिक संख्या में उपभोक्ताओं के पहुंचने और हंगामे के कारण वितरण कार्य बाधित हो गया. इधर गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं में भारी रोष है. लोगों ने प्रशासन से गैस नहीं मिलने और अवैध वसूली के आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










