छापेमारी अभियान में चार शराब तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
छापेमारी अभियान में चार शराब तस्कर गिरफ्तार

मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाकर कुल चार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया अभियान

सहरसा. मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाकर कुल चार शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया. उत्पाद निरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि इस दौरान सदर थाना के बेलहा टोला कहरा वार्ड 10 में एक शराब कारोबारी अनोज कुमार पिता चंदेश्वरी यादव को कुल 11.250 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं मसोमात पोखर वार्ड 22 कृष्णा नगर से श्रवण कुमार राय पिता स्व रविंद्र राय को 20 बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जबकि गांधीपथ से दो शराब तस्कर को 35 लीटर अवैध चुलाई शराब एवं एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त रवि शर्मा पिता महादेव शर्मा एवं सोनू कुमार पिता सिकंदर दास दोनों नारियार का रहने वाला है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार सभी अभियुक्त के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन