चाची ही हत्या की मास्टरमाइंड

Published at :21 Apr 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
चाची ही हत्या की मास्टरमाइंड

राजद नेता हत्याकांड. पुलिस ने किया उद‍्भेदन का दावा चाची व चचेरा भाई सहित पांच लोग गिरफ्तार सौरबाजार के भपटिया निवासी विकास यादव से दो लाख में हुआ था हत्या का सौदा हत्या के बाद 40 हजार रुपये विकास को दिये थे सहरसा सिटी : राजद के युवाध्यक्ष सूबेदारी टोला निवासी श्यामसुंदर दास तांती के […]

विज्ञापन

राजद नेता हत्याकांड. पुलिस ने किया उद‍्भेदन का दावा

चाची व चचेरा भाई सहित पांच लोग गिरफ्तार
सौरबाजार के भपटिया निवासी विकास यादव से दो लाख में हुआ था हत्या का सौदा
हत्या के बाद 40 हजार रुपये विकास को दिये थे
सहरसा सिटी : राजद के युवाध्यक्ष सूबेदारी टोला निवासी श्यामसुंदर दास तांती के हत्या का उद‍्भेदन करने का दावा पुलिस ने किया है. बुधवार को सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते सदर एसडीपीओ सुबोध विश्वास, प्रशिक्षु डीएसपी पोलस्त कुमार व सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कांड के पूर्ण उद‍्भेदन का दावा किया.
उन्होंने मृत श्यामसुंदर की चाची सोमनी देवी को हत्या का मस्टरमाइंड बताया. कहा कि सोमनी देवी व श्यामसुंदर में जमीन विवाद चल रहा था. इसी कारण ही हत्या को अंजाम दिया गया. पुलिस ने घटना में चाची सोमनी देवी, चचेरा भाई संतराज, सूबेदारी टोला के भवेश तांती, सौरबाजार थाना क्षेत्र के अर्राहा निवासी अमित यादव व सिररेही टेमा टोला निवासी
चाची ही हत्या…
नवीन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हि
रासत में भेज दिया. वहीं सौरबाजार के भपटिया निवासी विकास यादव से हत्या करवाने की बात तय हुई थी. एसडीपीओ ने बताया कि घटना से पांच दिन पूर्व ही सोमनी देवी के घर पर दो लाख में हत्या का सौदा सौरबाजार के भपटिया निवासी विकास यादव से हुआ था. इसमें घटना के बाद 40 हजार रुपये दिया गया था. शेष बाद में देने की बात कही गयी थी. घटना की रात पड़ोस के भवेश को लड़की का प्रलोभन देकर बुलाने को कहा गया. घटनास्थल पहुंचने के बाद उसे गोली मारी गयी. गोली लगने के बाद वह गिर पड़ा, तो हथियार के कुंदे से चेहरे पर वार कर जख्मी कर फरार हो गया.
क्या था मामला
सहरसा जिला के युवा राजद के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर दास तांती की 16 अप्रैल की देर रात हत्या कर दी गयी थी. अपराधियों ने पहले तो उसे चाकूओं से गोद डाला फिर दो गोली मार दी थी. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी थी. अपराधी जिलाध्यक्ष को वार्ड नंबर 39 सूबेदारी टोला स्थित आवास से बुला कर लगभग एक किलोमीटर दूर ले गये थे. जानकारी के अनुसार, घर से पांच सौ गज की दूरी पर चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर मेला चल रहा था. मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन था. युवाध्यक्ष की पत्नी लवली देवी व तीनों पुत्री कार्यक्रम देखने गये थे. घर पर श्यामसुंदर अकेला था.
इसी दौरान एक कुछ लोगों ने घर के मुख्य द्वार पर आकर आवाज देकर बुलाया. श्यामसुंदर लुंगी व शर्ट पहने ही बाहर निकला व लोगों से बात की. अपराधियों ने उसे मेला से भी कुछ दूर आगे सड़क किनारे सुनसान बगीचे की ओर ले गये, जहां तेज धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया था. मेला से आ रहे लोगों की नजर पड़ने पर लोगों ने मेला स्थल पहुंच हल्ला किया. लोगों को आता देख अपराधी गोली मार भाग गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन