बिहार के सहरसा में राजद नेता की गोली मारकर हत्या, आक्रोश

Published at :17 Apr 2016 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के सहरसा में राजद नेता की गोली मारकर हत्या, आक्रोश

सहरसा : जिले के सुबेदारी टोला निवासी और युवा राजद के जिला अध्यक्ष की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार के देर रात की है. मृतक राजद नेता की लाश को पुलिस ने घर से एक किलोमीटर दूर बरामद किया है और मामले की छानबीन में जुटी है. […]

विज्ञापन

सहरसा : जिले के सुबेदारी टोला निवासी और युवा राजद के जिला अध्यक्ष की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार के देर रात की है. मृतक राजद नेता की लाश को पुलिस ने घर से एक किलोमीटर दूर बरामद किया है और मामले की छानबीन में जुटी है. हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है वहीं पुलिसिया कार्रवाई में हो रही देरी से लोगों में आक्रोश है.

घर में अकेले थे राजद नेता

स्थानीय लोगों से मिल रही जानकारी के मुताबिक युवा राजद के जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर का पूरा परिवार बगल के गांव में चैती दुर्गापूजा का मेला देखने गये हुए थे. राजद नेता घर पर अकेले थे.जानकारी के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने सबसे पहले राजद नेता को घर से बाहर बुलाया और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने सूचना के बाद देर रात राजद नेता का शव गांव से एक किलोमीटर दूर खेत से बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक राजद नेता की हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है.

क्षत-विक्षत मिला है शव

पुलिस के मुताबिक राजद नेता की बहुत नृशंस तरीके से हत्या की गयी है. सबसे पहले सीने और सिर में गोली मारी गयी है. उसके बाद किसी धारदार हथियार से चेहरे पर वार किया गया है. इतना ही नहीं पुलिस को घटनास्थल से वैसे कुछ ईंट पत्थर भी मिले हैं जिनपर खून के निशान लगे हुए हैं. पुलिस घटना के बाद से इलाके में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन