नाला भी साफ नहीं,...काहे का सभापति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Feb 2016 12:47 AM (IST)
विज्ञापन

सांसत में शहरवासी. बेडरूम में गड्ढा कर गिराते हैं पानी, बाल्टी भर-भर फेंकते हैं बाहर सहरसा मुख्यालय : शहर में जितने वार्ड हैं, नगर परिषद की लापरवाही के उतने ही अलग-अलग किस्से भी. लेकिन सब जनप्रतिनिधि और नगर सरकार के विरोध में आक्रोश ही पैदा कराते हैं. रहमान चौक वार्ड नंबर 19 में आता है. […]
विज्ञापन
सांसत में शहरवासी. बेडरूम में गड्ढा कर गिराते हैं पानी, बाल्टी भर-भर फेंकते हैं बाहर
सहरसा मुख्यालय : शहर में जितने वार्ड हैं, नगर परिषद की लापरवाही के उतने ही अलग-अलग किस्से भी. लेकिन सब जनप्रतिनिधि और नगर सरकार के विरोध में आक्रोश ही पैदा कराते हैं. रहमान चौक वार्ड नंबर 19 में आता है. यहां से चुने गये वार्ड आयुक्त नगर परिषद के सभापति बनाये गये. लेकिन यहां भी नागरिक सुविधाओं का टोटा है. नाले की दशा तो लोगों को रुला रही है. सफाई नहीं किए जाने से वे जाम हो गये हैं. घरों का पानी नाले में जाता तो है.
लेकिन थोड़ी ही देर में वापस घरों में प्रवेश कर जाता है. लिहाजा लोगों ने नाले का उपयोग बंद कर दिया है और अपनी जमीन के खाली जगह में गड्ढा बना पानी जमा कर भर जाने पर दूर फेंकने लगे हैं. इस मुहल्ले में कई ऐसे घर हैं. जहां खाली जमीन के अभाव में लोगों को बेड रूम में गड्ढा कर उपयोग किए पानी को जमा करना पड़ता है. फिर बाल्टी भर-भर बाहर जा फेंकते हैं.
सड़क ऊंची व घर हुआ नीचे
रहमान चौक पर हरेराम राम सिंहके घर से अशोक जलान के घर तक 11 वर्ष पूर्व पक्की सड़क बनायी गई थी. इसी सड़क के नीचे बड़ा ड्रेनेज भी बना हुआ है. बीते महीने ड्रेनेज के दोनों ओर के जलजमाव क्षेत्र में रैयत द्वारा मिट्टी भरा दिए जाने के बाद इस बड़े नाले की उपयोगिता समाप्त हो गई. दर्जनों लोगों के घरों का पानी अभी भी इसी नाले में गिर रहा है.
लेकिन नाले के साफ नहीं होने से अंदर जमा पानी लगातार रिस कर लोगों के घरों में घुस रहा है. गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने सड़क पर मिट्टी भर दी. इतनी मिट्टी भरी जा चुकी है कि सड़क एक से डेढ़ फीट ऊंची हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










