डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में लिया 164 का बयान

Published at :22 Feb 2016 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में लिया 164 का बयान

सहरसा सदर : पिछले दिनों शहर के चिकित्सक डॉ आईडी सिंह से फोन कर दूसरी बार रंगदारी मांगे जाने के मामले में सदर थाना गोपालगंज के सिंध्या गांव निवासी विनोद यादव को गिरफ्त मे लेने के बाद उनसे पूछताछ कर कोर्ट में उनका 164 का बयान दर्ज करवाया गया. सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिह ने […]

विज्ञापन
सहरसा सदर : पिछले दिनों शहर के चिकित्सक डॉ आईडी सिंह से फोन कर दूसरी बार रंगदारी मांगे जाने के मामले में सदर थाना गोपालगंज के सिंध्या गांव निवासी विनोद यादव को गिरफ्त मे लेने के बाद उनसे पूछताछ कर कोर्ट में उनका 164 का बयान दर्ज करवाया गया.
सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिह ने बताया कि डॉक्टर को फोन कर दूसरी बार जिस नंबर से रंगदारी की मांग की गई थी उसी नंबर से घटना के दिन विनोद नामक व्यक्ति से उसी नंबर से बात के आधार पर विनोद को गिरफ्त मे लेने के बाद उनसे 164 का बयान लिया गया.
बयान के दौरान विनोद ने बताया कि जिस नंबर से बात करने के कारण उन्हें पकड़ा गया वह नंबर उसी के गांव के किसी लड़का का है. जो युवक फिलहाल मुबंई में रह रहा है. विनोद द्वारा कोर्ट में दिये गये बयान के आधार पर उक्त मामले में आगे की कार्रवाई में लग गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन