दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल

Published at :13 Jan 2016 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल

दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल पिकअप वैन व मोटरसाइकिल की हुई टक्कर घटनास्थल पर ही हो गयी युवक की मौत, एक जूझ रहा मौत सेआक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों बाधित किया यातायातप्रतिनिधि, सोनवर्षाराजबसनही थाना क्षेत्र के अतलखा मधेपुरा मुख्य मार्ग पर मध्य विद्यालय मंगुवार के समक्ष बुधवार की सुबह पिकअप वैन व मोटरसाइकिल की […]

विज्ञापन

दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल पिकअप वैन व मोटरसाइकिल की हुई टक्कर घटनास्थल पर ही हो गयी युवक की मौत, एक जूझ रहा मौत सेआक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों बाधित किया यातायातप्रतिनिधि, सोनवर्षाराजबसनही थाना क्षेत्र के अतलखा मधेपुरा मुख्य मार्ग पर मध्य विद्यालय मंगुवार के समक्ष बुधवार की सुबह पिकअप वैन व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक सदर अस्पताल में मौत से जूझ रहा है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के शव को घटनास्थल पर रख कर यातायात को घंटों बाधित कर दिया. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार, बड़सम गांव निवासी पृथ्वी स्वर्णकार का 20 वर्षीय पुत्र नंदन स्वर्णकार अपने भांजा सिमरी बख्तियारपुर निवासी दीपक स्वर्णकार के साथ अपनी पैशन प्रो बाइक से बसनही स्थित रिश्तेदार के घर जा रहा था. मंगुवार स्थित मध्य विद्यालय के समीप एक पिकअप वैन (बीआर जीए- 1522) से सीधी टक्कर हो गयी. जिसमें नंदन स्वर्णकार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि दीपक स्वर्णकार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ यातायात को अवरुद्ध कर दिया. सूचना मिलते ही सीओ रामअवतार यादव, सिमरी बख्तियारपुर के इंस्पेक्टर रामकिशोर शरण, सोनवर्षा थानाध्यक्ष जगनिवास सिंह, बसनही थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक दल बल के साथ पहुंच कर मामले को सुलझाने में लग गये. सीओ ने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री पारिवारिक योजना के तहत पच्चीस हजार रूपये की सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया. जिसके बाद यातायात को बहाल किया जा सका और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. घटना के बाद बसनही थाना पुलिस ने पिकअप वैन के चालक गिरधारी साह के गिरफ्तार कर दुर्घटनाग्रस्त दोनों गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है. फोटो – जाम 11 – शव के साथ सड़क जाम करते ग्रामीण

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन