लुई ब्रेल ने दृष्टिहीनों को प्रदान की नयी जिंदगी

सहरसा शहर : स्थानीय जेल कालोनी मध्य विद्यालय में बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से विश्व लुई ब्रेल दिवस पर दृष्टिहीन बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी अब्दुल खालिक थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम पदाधिकारी दिनेशचंद्र देव ने की. मंच संचालन राधेश्याम झा ने किया. मौके पर […]
सहरसा शहर : स्थानीय जेल कालोनी मध्य विद्यालय में बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से विश्व लुई ब्रेल दिवस पर दृष्टिहीन बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी अब्दुल खालिक थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम पदाधिकारी दिनेशचंद्र देव ने की. मंच संचालन राधेश्याम झा ने किया. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दृष्टिहीन बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि लुई ब्रेल ने विश्व के दृष्टिहीनों को नयी जिंदगी प्रदान की. इससे आज दृष्टिहीन भी समाज में अपनी प्रतिष्ठा के साथ-साथ जीविकोपार्जन कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि आज दृष्टिहीन बड़े-बड़े पदों पर कार्यरत हैं तथा अपने सभी कार्य आम लोगों की तरह करने में सक्षम भी हैं. कार्यक्रम पदाधिकारी ने कहा कि सरकार ने दृष्टिहीनों के लिए विशेष सुविधा के साथ उनके पढ़ाई-लिखाई की विशेष व्यवस्था की है. उन्होंने कहा जिले में दृष्टिहीन बच्चों के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में उनकी पढ़ाई से लेकर सारी सुविधा प्रदान की जा रही है. उन्होंने कहा अब दृष्टिहीन कमजोर नहीं हैं.
वे भी समाज की मुख्य धारा से जुड़ कर कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं. मालूम हो कि लुई ब्रेल के जन्मदिन चार जनवरी को मनाये जाने वाले ये कार्यक्रम उनके आविष्कार ब्रेल लिपि के को लेकर किया जाता है. वे बचपन से ही दृष्टिहीन थे. उन्होंने अपने प्रयास से लाखों दृष्टिहीनों को नयी जिंदगी प्रदान की. कार्यक्रम में पीओ माध्यमिक शिक्षा चंद्रप्रकाश, समावेशी शिक्षा प्रभाग प्रभारी ओमप्रकाश, प्रधानाचार्य शोभा देवी, विभा कुमारी रमण कुमार राठौर ,सभी आरटीए व बीआरपी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










