भूकंप का दहशत, महिला सहित चार की मौत

Published at :04 Jan 2016 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
भूकंप का दहशत, महिला सहित चार की मौत

भूकंप का दहशत, महिला सहित चार की माैतपूर्णिया में दो, मधेपुरा व किशनगंज में एक-एक की गयी जानफोटो: 4 पूर्णिया 18परिचय-मृतक के शव के पास विलाप करते परिजनप्रभात खबर टोली, भागलपुरसाेमवार सुबह अचानक आये भूकंप के झटके के कारण दहशत में आकर महिला सहित चार लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में पूर्णिया के दो […]

विज्ञापन

भूकंप का दहशत, महिला सहित चार की माैतपूर्णिया में दो, मधेपुरा व किशनगंज में एक-एक की गयी जानफोटो: 4 पूर्णिया 18परिचय-मृतक के शव के पास विलाप करते परिजनप्रभात खबर टोली, भागलपुरसाेमवार सुबह अचानक आये भूकंप के झटके के कारण दहशत में आकर महिला सहित चार लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में पूर्णिया के दो व मधेपुरा और किशनगंज के एक-एक लोग शामिल हैं. घर में सोये हुए थे भोली यादवमधेपुरा के उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर खोरा पंचायत के वार्ड नंबर आठ के खोरा गंज निवासी 75 वर्षीय भोली यादव की भूकंप के झटके आने के बाद अचानक मौत हो गयी. मिली जानकारी अनुसार भोली यादव अपने घर में सोया हुआ था. अहले सुबह आये भूकंप के झटकों के दौरान मची अफरा-तफरी के बाद वृद्ध को मृत पाया गया. ग्रामीणों ने मौत की सूचना तत्काल अचंलाधिकारी उत्पल हिमवान को दी. अंचलाधिकारी ने राजस्व कर्मचारी को जांच के लिए मृतक के घर पर भेजा.सदमे से महिला की गयी जानकसबा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या 12 गांव मदारघाट गांव में भूकंप के झटके के सदमे से एक महिला की मौत हो गयी. मृतक महिला कलाल टोली निवासी बीणा देवी है. घटना की सूचना पर बीडीओ लोकप्रकाश, सीओ अमर कुमार वर्मा घटनास्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया और मृतक के परिजनों को दाह संस्कार के लिए तीन हजार नकद दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया है.हृदय गति रुकने से वृद्ध की मौतरविवार रात को आये भूकंप में दहशत से वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी. झुन्नी कलां पंचायत अंतर्गत बीन टोला वार्ड संख्या 13 निवासी मृतक जगदीश महतो उम्र 65 वर्ष अपने घर पर सो रहा था. इसी दौरान भूकंप की खबर सुन कर वह घर से बाहर दौड़ पड़े. मृतक जगदीश महतो के बड़े पुत्र रंजय महतो व मृतक की पत्नी साबरी देवी ने बताया कि उनकी आवाज सुनकर वह लोग भी घर से बाहर दौड़ पड़े. पुत्र रंजय महतो ने बताया कि भूकंप आने पर पिता ने आवाज लगायी कि दौड़ो भागो, भूकंप आया जब तक घर वाले बाहर दरवाजे पर आते तब तक हृदय गति रुकने के कारण उन्होंने अपने दरवाजे पर ही दम तोड़ दिया. घटना की खबर पर अंचल अधिकारी शंभु प्रकाश, राजस्व कर्मचारी,सीआई अमरेंद्र कुमार वर्मा, केनगर थाना एसआई अशोक सिंह घटना स्थल पहुंच कर घटना की जानकारी ली. मृतक के पुत्र रंजय महतो के थाना केनगर में पिता के पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया गया और थाना में एक लिखित आवेदन भी दिया गया. वहीं किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड के गंधर्व डांगा निवासी हरिशंकर साह की भूकंप के दहशत से हार्ट अटैक आने के कारण मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन