पूर्व प्रमुख पप्पू यादव के घर लगा इश्तेहार

पूर्व प्रमुख पप्पू यादव के घर लगा इश्तेहार प्रभात फॉलोअपसिमरी नगर बीते 19 दिसम्बर की रात अनुमंडल अंतर्गत हटियागाछी मे हुए डकैती व फायरिंग कांड मे घटना के लगभग एक सप्ताह बाद रविवार को न्यायिक आदेशानुसार रविवार को पूर्व प्रमुख पप्पू यादव एवं पूर्व समिति सदस्य विकास यादव के घर पर इश्तेहार लगा कर कानून […]
पूर्व प्रमुख पप्पू यादव के घर लगा इश्तेहार प्रभात फॉलोअपसिमरी नगर बीते 19 दिसम्बर की रात अनुमंडल अंतर्गत हटियागाछी मे हुए डकैती व फायरिंग कांड मे घटना के लगभग एक सप्ताह बाद रविवार को न्यायिक आदेशानुसार रविवार को पूर्व प्रमुख पप्पू यादव एवं पूर्व समिति सदस्य विकास यादव के घर पर इश्तेहार लगा कर कानून के समक्ष हाजिर होने की सुचना दे दी है़दो आरोपी गिरफ्तारडकैती व फायरिंग कांड मे दो आरोपी ब्रह्मदेव यादव,रामकलेश साह को सलखुआ अंतर्गत गोरदह घाट के निकट से गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को गिरफ्तार किया गया़ इससे पूर्व बटराहा से बौआ यादव की गिरफ्तारी हो चुकी है़ वही दो पर इश्तेहार दे जल्द हाजिर होने की सुचना दे दी गई है नही तो कुर्की जब्ती की जायेंगी़ उक्त बाते बख्तियारपुर थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव ने कही़ क्या है मामलाबीते 19 दिसम्बर (शनिवार) की रात अनुमंडल अंतर्गत हटियागाछी के किराना व्यापारी अनिल कुमार भगत के दुकान और घर पर कुछ लोगो ने जमकर उत्पात मचाया और फायरिंग की घटना के बाद फायरिंग मे घायल अनिल कुमार भगत के भाई मिंटू कुमार ने थाना मे दर्ज एफआईआर मे सात नामजद आरोपी सहित 25 अज्ञात लोगो को घटना का जिम्मेदार बताते हुए एफआईआर करवाया गया था़ छापेमारी जारीघटना के बाद सिमरी बख्तियारपुर बाजार के व्यापारियों ने टायर जला प्रदर्शन किया था और प्रशासन को जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया था़जिसके बाद प्रशासन पर अपराधियों को पकघ्ने का काफी दबाव आ गया़ जिसके बाद पिछले एक सप्ताह से प्रशासन जम कर छापेमारी कर रही है़ सूत्र बताते है कि प्रशासन द्वारा खगडि़या,सहरसा,सलखुआ आदि सभी जगहों पर अपराधियों की धड़पकड़ के लिए छापेमारी की गई और उसी के अंतर्गत गुरुवार को बटराहा से बौआ यादव और शनिवार को ब्रह्मदेव और रामकलेश साह को गिरफ्तार किया गया़राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव संपन्नसिमरी नगर अनुमंडल अंतर्गत उच्च विद्यालय के मैदान मे रविवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ़ चुनाव मे दूसरी बार निर्विरोध सैयद हेलाल असरफ बख्तियारपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष के रूप मे निर्वाचित किये गये़ बैठक मे प्रतिनिधि के रूप मे राजद के सभी निर्वाचित सदस्य सहित प्रखंड राजद निर्वाची पदाधिकारी विनोद यादव,सहायक निर्वाची पदाधिकारी गुलाम जहांगीर की अध्यक्षता मे एवं प्रदेश महासचिव अभय कुमार की उपस्थिति मे चुनाव कार्य सम्पन्न हुआ़ इस अवसर पर सैयद हेलाल असरफ ने कहा कि सिमरी के राजद कार्यकर्ताओ ने मुझे दूसरी बार चुन मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेवारी सौपी है. जिसे मै हमेशा याद रखूंगा़ यह जीत मेरी नही बल्कि उन सभी राजद कार्यकर्ताओ की हैं जिनसे मुझे हमेशा प्यार और सम्मान मिलता रहता है़ मंै विश्वास दिलाता हूं की मै कभी भी आपके आशाओ को टूटने नही दूंगा़ वही जैसे ही सैयद हेलाल असरफ को मनोनीत किया गया वैसे ही राजद कार्यकर्ताओ ने सैयद हेलाल असरफ को रंग,अबीर उड़ा कर माला से लाद दिया़ चुनाव परिणाम के बाद हेलाल समर्थक एक दुसरे को मिठाई खिलाई और पटाखे छोड़े. ़इस मौके पर संजय कुमार सुमन,योगी साह,सतीश चन्द्र,शिव नारायण,जीतू कुमार,मो तैयब,पिंटू,उमेश,पवन यादव,अशोक यादव,सुभाष चंद्र राय,प्रमोद यादव,इंजला देवी,गुंजन देवी,नन्द किशोर यादव सहित अन्य मौजूद थे़फोटो- चुनाव 21- निर्वाचित होने के बाद प्रखंड अध्यक्षनगर पंचायत में जलापूर्ति होगी शुरुसिमरी नगर सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत अंतर्गत आने वाले सभी पन्द्रह वार्डों के लिए नया साल एक बड़ी सौगात ले कर आ रहा है़ जानकारी मुताबिक आने वाले नये वर्ष 2016 मे सिमरी बख्तियारपुर के लोगो को सप्लाई वाटर की सुविधा मिलने जा रही है़ आठ करोड़ 18 लाख की आवंटित राशि से नालंदा इंजीकम लिमिटेड ने इसी साल जनवरी मे वाटर सप्लाई सम्बन्धित कार्य के तहत हटियागाछी मे जलमीनार और पम्पगृह एवं रानीहाट मे उच्च प्रवाही नलकूप के साथ पम्प गृह का काम भी शुरू कर दिया था. जो जून 2016 तक की समयसीमा मे पूर्ण हो जाने की उम्मीद है़ बताया जा रहा है की बिहार राज्य जल पर्षद पटना के निगरानी मे जारी सप्लाई वाटर के काम मे नगर पंचायत द्वारा तीन पीरियड मे पैसा दिया जा रहा है जिसकी पहली किश्त 3 करोड़ 68 लाख दी जा चुकी है जबकि लगभग 2 करोड़ 30 लाख अगले कुछ दिनों मे बीआरजेपी को दे दिया जायेगा़ दो जोन में बंटा नगर पंचायत वाटर सप्लाई जानकारी मुताबिक वाटर सप्लाई को दो जोन मे बांटा गया है़ पहले जोन को हटियागाछी स्थित काली मंदिर के निकट बन रहे जलमीनार से पानी सप्लाई की जायेंगी जबकि दुसरे जोन को रानीहाट स्थित डीएसपी अफिस के पास से पानी सप्लाई की जायेगी़ वहीं पहले जोन से 1 से 12 वार्ड तक के घरों को पानी उपलब्ध कराया जायेगा़ जबकि,दूसरे जोन से वार्ड 13,14 और 15 को पानी सप्लाई किया जायेगा़ आयरणमुक्त मिलेगा पानीसिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत के लेगों को आयरण युक्त पानी से मिलेगी छुट्टी. पिछले कई सालों से आयरनयुक्त पानी पीने को विवश सिमरी बख्तियारपुर के लोगों के लिए आने वर्ष आयरनमुक्त होने की उम्मीद है़ जानकारी मुताबिक सप्लाई वाटर के दोनों मुख्य स्थल हटियागाछी और डीएसपी अफिस के पास आयरन मुक्त प्लांट भी बैठेगा जो पानी को आयरन मुक्त करेगा़ स्वच्छ बनेगा सिमरीशुद्ध जल के साथ साथ नये साल मे सिमरी बख्तियारपुर वासियों को स्वच्छता की भी सौगात मिलने जा रही है़ जानकारी मुताबिक नये साल की शुरुआत के साथ ही हर वार्ड मे पांच बड़े डस्टबीन लग जायेंगे़ वहीं मेनरोड मे 25 डस्टबीन लगाया जायेगा़ कुल 100 नये नीलकमल कम्पनी के डस्टबीन खरीद कर आ चुके है और सिर्फ स्थल चयन की प्रकिया जारी है जो जल्द पूरी होने की संभावना है़ हालांकि, हर वार्ड को मात्र पांच डस्टबिन दीये जाने का फार्मूला ऊंट के मुंह मे जीरे के समान लग रहा है़…आने वाला नव वर्ष सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत वासियों के लिए सुविधाओं का वर्ष होगा़ हम अधिकाधिक सुविधा नगर पंचायत को देने की कोशिश करेंगे़सीमा कुमारी गुप्तानगर पंचायत अध्यक्षफोटो -नगर 22- वाटर सप्लाई के लिए पहुंची पाइपक्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन सिमरी नगर अनुमंडल अंतर्गत सिटानाबाद मे एनआईसीसी चैलेंजर ट्रॉफी का सफल आयोजन किया गया़ इस मौके पर डॉ अब्दुल मन्नान एवं मो नेजाम ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया़ उद्घाटन मैच मे फेनसाहा ने सरौंजा को आठ विकेट से पराजित किया़ फेनसाहा की तरफ से 71 रन बनाने वाले मो इम्तियाज को मैन अफ द मैच दिया गया़ इस मौके पर मो अबदुरहीम,मो मोदस्सीर,मो प्रिंस,मो इसरार,मो लक्की,यासिर अराफात,अंटोनी,अब्दुल सहित अन्य मौजूद थे़समाज के लिए आदर्श है विद्यालयसिमरी बख्तियारपुरसभ्य समाज का विकास शिक्षा और शिक्षित लोगों के बल पर ही होता है इस बात को चरित्रार्थ करता प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा में अपनी अलग पहचान रखने वाले आर्दश मध्य विद्यालय, सरडीहा सरकारी विद्यालयों में एक नई राह दिखाता दिख रहा है. देश की आजादी से पूर्व खुले इस सरकारी विद्यालय से पढ़ाई करने वाले दो दर्जनों से अधिक छात्र ने देश के प्रतिष्ठित पदों भारतीय लोक सेवा व प्रशासनिक सेवा सहित सैकड़ों की संख्या में सरकारी उच्च पदों पर विराजमान हैं. गृह मंत्रालय में सचिव पद पर कार्यरत अनंत कुमार सिंह, हिमाचल प्रदेश के डी़जी़ संजय कुमार, डी़एम़ नित्यानंद सिंह सहित अन्य इसी विद्यालय के छात्र रहकर इन पदों पर आसीन है. प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार सिंह के संचालन में यह विद्यालय अपनी गाथा को बरकरार रखे हुए है. कई प्राईवेट शिक्षण संस्थानों को मात देने वाला यह विद्यालय वर्ष 2014 में आदर्श विद्यालय के रुप में चयनित हुआ है. विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए सुसज्जित ढ़ंग से कमरे, पुस्तकालय व कम्प्युटर कक्ष, खेल सामग्री के साथ-साथ विद्यालय में पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र-छात्राओं के विकास संबंधी पूर्ण लेखा विद्यालय में उपलब्ध है. जिसके माध्यम से कमजोर बच्चों को और भी बेहतर बनाने का अलग से प्रयास किया जा रहा हैं, विद्यालय में बच्चों की संख्या अधिक रहने के बावजूद भी सभी बच्चे नियमित रुप से स्कुल ड्रेस को पहन ससमय विद्यालय आते हैं वहीं विद्यालय की साफ-सुथरी व्यवस्था व ग्रांउड में लगें अलग-अलग किस्म के फूल विद्यालय को और भी मनमोहक बनाते हैं. इसी का नतीजा है कि इस विद्यालय से लगातार छात्र-छात्राऐं सुविचारों व पूर्ण अनुशासन का पालन करते हैं. प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि अभिभावक, शिक्षक व छात्र अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन उचित रुप में करने के कारण ही आज यह विद्यालय अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है.फोटो:-स्कूल 23- विद्यालय में मौजूद बच्चेंनिधन पर शोकसिमरी बख्तियारपुरसलखुआ प्रखंड अन्तर्गत गोसपुर निवासी समाजसेवी नारायण यादव की धर्मपत्नी कौशल्या देवी 90 वर्ष के निधन पर विधायक दिनेश चन्द्र यादव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व विधायक डॉ अरुण कुमार यादव, डेंजील, पूर्व मुखिया मनोज यादव, मुखिया नीलम देवी, डब्बू, नगर पंचायत अध्यक्षा सीमा कुमारी गुप्ता, राजद व्यवसायिक प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, अनिल कुमार, सर्वेश गुप्ता, परमानंद गुप्ता, डा प्रियनंदन सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










