जिले में खेल की संभावनाओं का होगा विकास : डीएम

Published at :27 Dec 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में खेल की संभावनाओं का होगा विकास : डीएम

जिले में खेल की संभावनाओं का होगा विकास : डीएम चार दिवसीय बैडमिंटन लीग प्रतियोगिता का किया उद्घाटन सहरसा सदर जिला बैडमिंटन संघ द्वारा स्थानीय इंडोर स्टेडियम में 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय बैडमिंटन लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को डीएम विनोद सिंह गुंजियाल ने किया गया. संघ के […]

विज्ञापन

जिले में खेल की संभावनाओं का होगा विकास : डीएम चार दिवसीय बैडमिंटन लीग प्रतियोगिता का किया उद्घाटन सहरसा सदर जिला बैडमिंटन संघ द्वारा स्थानीय इंडोर स्टेडियम में 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाले चार दिवसीय बैडमिंटन लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को डीएम विनोद सिंह गुंजियाल ने किया गया. संघ के अध्यक्ष व पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना की अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते डीएम ने कहा कि जिले में विभिन्न खेल के क्षेत्र में जो भी विकास की संभावनाएं हैं उन सारी कमियाें को दूर करने का प्रयास किया जायेगा. इससे पूर्व सफेद कबूतर को आकाश में उड़ाने के बाद बैडमिंटन कोर्ट में फीता काटने के बाद डीएम ने चार दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया. इस मौके पर उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को जीत की शुभकामना देते खेल के साथ अपने उज्जवल भविष्य के लिए पढ़ाई में भी पूरी मन लगाकर सफलता हासिल करने की प्रेरणा दी. समारोह की अध्यक्षता करते संघ के अध्यक्ष व पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि पिछड़ा इलाका होने के कारण यह जिला कई प्रतिभावान खिलाड़ियों के रहने के बावजूद खेल के मामले में संसाधन की कमियों से जूझ रहा है. उन्होंने डीएम की तारीफ करते खेल व खिलाड़ियों के विकास के लिए कई कमियों को दूर करने की मांग की. इससे पूर्व उद्घाटन समारोह के मौके पर एएसपी मृत्युंजय चौधरी, एनआईसी निदेशक एनएन मिश्रा सहित अन्य अतिथियों को जिला बैडमिंटन संघ की ओर से संघ के सचिव महबूब आलम व अन्य लोगों द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया. उद्घाटन मैच से पूर्व डीएम श्री गुंजियाल, विनोद अग्रवाल, नीरज कुमार, किशोर कुमार मुन्ना की युगलबंदी के बीच उद्घाटन मैच का रोमांचक मुकाबला खेला गया. डीएम श्री गुंजियाल ने अपने चुस्त-फूर्त अंदाज में बेहतरीन खेलों का प्रदर्शन कर सबको रोमांचित कर दिया. उद्घाटन फैंसी मैच के बाद डीएम सहित अतिथियों ने प्रतियोगिता में शामिल सभी 167 प्रतियोगी व इस प्रतियोगिता के तकनीकी पदाधिकारियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया. संघ के मीडिया प्रभारी लुकमान अली ने बताया कि चार दिवसीय बालक-बालिका अंडर-10 व अंडर-14 के कई प्रतियोगिता चार दिनों तक चलेगा. जिसके सफल प्रतिभागी खिलाडि़यों को जिला बैडमिंटन संघ की ओर से सम्मानित किया जायेगा. उद्घाटन समारोह के मौके पर राजद के राष्ट्रीय युवा महासचिव अजय सिंह, संतोष दत्ता, वार्ड पार्षद जितेंद्र भगत, तकनिशियन बादल बनर्जी, दीपक कुमार, खुर्शीद अंसारी, शहनाज हुसैन, मीनू, सोनू, सुमन सिंह, सपन कुमार, रणवीर सिंह राणा, फिरोज नाजिम, सादिक मतीन सहित अन्य मौजूद थे. फोटो-खेल 17 व 18- कबूतर उड़ाकर और शॉट खेल टूर्नामेंट की शरूआत करते डीएम गुंजियालफोटो- खेल 19- खिलाड़ियों से हाथ मिला परिचय प्राप्त करते डीएम

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन