जमीन विवाद को सुलझायें सीओ व थानाध्यक्ष : डीएम

जमीन विवाद को सुलझायें सीओ व थानाध्यक्ष : डीएम जनता दरबार में लोगों की समस्या सुन डीएम ने दिया थानाध्यक्ष व सीओ को निर्देश सहरसा सिटी. समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी वेश्म में गुरुवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. डीएम विनोद सिंह गुंजियाल ने 74 जनशिकायत पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करते निष्पादित किया. […]
जमीन विवाद को सुलझायें सीओ व थानाध्यक्ष : डीएम जनता दरबार में लोगों की समस्या सुन डीएम ने दिया थानाध्यक्ष व सीओ को निर्देश सहरसा सिटी. समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी वेश्म में गुरुवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. डीएम विनोद सिंह गुंजियाल ने 74 जनशिकायत पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करते निष्पादित किया. जनता दरबार में आये लोगों की व्यथा सुन डीएम ने कई अंचलाधिकारी व थानाध्यक्षों की फोन पर क्लास ली. डीएम ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश देते सीओ व थानाध्यक्ष को भूमि विवाद के मामलों को उच्च प्राथमिकता के आधार पर शनिवार को जनता दरबार में निपटाने का निर्देश दिया. डीएम ने सीओ व थानाध्यक्ष को अपनी-अपनी कार्यशैली में सुधार लाने अन्यथा कड़ी कार्रवाई करने की बात कही. जनता दरबार में शिक्षक नियोजन, रास्ता अतिक्रमण के मामले में अंचल व थाना द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने को गंभीरता से लेते कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश दिया. डीएम ने सिविल सर्जन को जनता दरबार में बुला कर स्वास्थ्य विभाग के मामलें मे त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. डीएम ने सभी विभाग के वरीय अधिकारी को जनता दरबार में मौजूद रहने को कहा ताकि मामले का ऑन स्पॉट निष्पादन हो सके. मौके पर डीसीएलआर राजीव कुमार, वरीय उपसमाहर्ता जर्नादन कुमार, अनिल पांडेय, डीपीआरओ बिंदुसार मंडल मौजूद थे. फोटो- दरबार 13 – जनता दरबार में लोगों की शिकायत सुनते डीएम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










