लुटेरों के घर कुर्की जब्ती

Published at :17 Dec 2015 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
लुटेरों के घर कुर्की जब्ती

लुटेरों के घर कुर्की जब्ती पतरघट. बीते 21 नवंबर शनिवार को कपसिया बस्ती निवासी फौजी पम्पल कुमार यादव को दिनदहाड़े गोली मारकर बाइक लूट के मामले में नामजद बनाये गये मधेपुरा टोला कांप निवासी राहुल कुमार यादव एवं विकास कुमार यादव की पुलिस की लागातार छापेमारी के बावजूद गिरफ्तार नहीं कर पाने से न्यायालय द्वारा […]

विज्ञापन

लुटेरों के घर कुर्की जब्ती पतरघट. बीते 21 नवंबर शनिवार को कपसिया बस्ती निवासी फौजी पम्पल कुमार यादव को दिनदहाड़े गोली मारकर बाइक लूट के मामले में नामजद बनाये गये मधेपुरा टोला कांप निवासी राहुल कुमार यादव एवं विकास कुमार यादव की पुलिस की लागातार छापेमारी के बावजूद गिरफ्तार नहीं कर पाने से न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की जब्ती के आदेश का पालन किया गया. इस आलोक में मंगलवार को पतरघट ओपी अध्यक्ष मो इजहार आलम, पस्तपार शिविर प्रभारी शंभुनाथ सिंह द्वारा सौर बाजार पुलिस एवं बैजनाथपुर पुलिस सहित दर्जनों महिला पुलिस बल के साथ भारी संख्या में सशस्त्र बलों के साथ नामजद कुख्यात बाइक लुटेरा विकास कुमार यादव एवं राहुल कुमार यादव के घर मधेपुरा टोल पहुंचकर ग्रामीणों एवं परिजनों की उपस्थिति में सघन रूप से कुर्की जब्ती की कार्रवाई करते हुए सभी सामानों को सौर बाजार थाना में जमा कर दिया गया है. ————-पीएनबी में क्रेडिट कैंप का आयोजन सोनवर्षा राज. अतलखा पंचायत के नोनैति स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में गुरुवार को क्रेडिट कैंप का आयोजन कर विभिन्न तरह के ऋण स्वीकृत किये गये. इस बाबत शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि आयोजित क्रेडिट कैंप में एक लाख 80 हजार रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड, 25 लाख का प्रधानमंत्री मुद्रा योजना तथा पांच लाख कल्याणी योजना के तहत विभिन्न लाभुकों के बीच वितरित किया गया. ————-असामयिक निधन पर शोक सोनवर्षा राज. रघुनाथपुर पंचायत के रघुनाथपुर संथाली गांव निवासी 45 वर्षीय संजय सोरेन की असामायिक मौत हो जाने से गांव में शोक व्याप्त हो गया है. स्व सोरेन के निधन पर पंचायत के जिला पार्षद अरुण कुमार यादव, मुखिया अफरोज आलम, सरपंच लक्ष्मीकांत मंडल, डीलर सुरेंद्र यादव समेत अनेक गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट किया है. ———–वाहन चेकिंग से हड़कंप सहरसा सिटी. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नियमित रूप से हो रही वाहन जांच से वाहन चालकों में हड़कंप मचा है. मालूम हो कि एसपी के निर्देश पर शहर के रिफ्यूजी कॉलोनी, शिवपुरी ढाला, तिवारी टोला सहित अन्य जगहों पर नियमित रूप से वाहनों की जांच की जा रही है. ———–एक गिरफ्तार कहरा. सोनवर्षा कचहरी पुलिस ने विशनपुर निवासी राधे साह को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष पंचलाल यादव ने बताया कि आरोपी पर न्यायालय से वारंट जारी था. ————–अतिक्रमण से परेशानी सहरसा सिटी. शहर के बनगांव रोड में दुकानदारों द्वारा सड़क का अतिक्रमण कर लेने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. मालूम हो कि महावीर चौक से रिफ्यूजी चौक तक दुकानदार सड़क को सटा कर अपना सामान रख देता है. जिसके कारण हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है. ————–सड़क जर्जर सहरसा सिटी. शहर के प्रशांत मोड़ से बस स्टैण्ड तक सड़क काफी जर्जर हो गयी है. वाहन के दबाब के कारण पैदल चलने वाले लोगो को भी परेशानी होती है. ———–कोटपा की कार्यशाला 19 को सहरसा सिटी. तंबाकू नियंत्रण अधिनियम के सफल संचालन के लिये विकास भवन सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है. कार्यशाला में एसपी, डीडीसी, सीएस, एडीएम, एएसपी, डीईओ सहित अन्य मौजूद रहेंगे. यह जानकारी डीपीआरओ बिंदुसार मंडल ने दी. ————–आक्रोश व्यक्त सहरसा सिटी. वार्ड पार्षद सिद्वी प्रिया के आवास पर हुई घटना पर एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष सुदीप सुमन ने आक्रोश व्यक्त किया है. उन्होने पुलिस प्रशासन से अविलंब आरोपियों की गिरफ्तारी करने व पार्षद को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है. ———–पेंशनर समाज की बैठक आयोजित कहरा. गुरुवार को बिहार पेंशनर समाज की बनगांव शाखा की 35 वें स्थापना दिवस पर एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पेंशनर को सरकार द्वारा अन्य सुविधा प्रदान करने के लिए चर्चा की गयी. वहीं बनगांव शाखा के पेंशनर भवन को एक आश्रम में बदलने के लिए प्रशासन से मांग की गयी. जिसमें असहाय वृद्धों को रहने में सुविधा मिल सके. वहीं पूर्व से घोषित पेंशनर भवन में बचे हुए कार्यों को पूरा कराने की प्रशासन से मांग की. सरकार द्वारा आगामी एक अप्रैल से शराबबंदी को लेकर धन्यवाद दिया गया. इससे सामाजिक उत्थान होगा. इसके पूर्व 80 वर्ष पूरे कर लिये गये पेंशनर को पेंशनर समाज बनगांव शाखा द्वारा सम्मानित किया गया. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य बेबी देवी, सभापति सुरेश मिश्र, उपसभापति हरेकृष्ण मिश्र, सच्चिदानंद झा, सचिव रविन्द्रनाथ झा, कैलाशचंद्र खां, कोषाध्यक्ष गंगानंद मिश्र सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे.————–गोस्वामी लक्ष्मीनाथ अवतरण व स्मृति दिवस आयोजित सहरसा शहर. मत्स्यगंधा स्थित रक्तकाली मंदिर प्रांगण में स्थित बाबाजी कुटी में परमहंस गोस्वामी लक्ष्मीनाथ अवतरण एवं स्मृति दिवस समारोह लक्ष्मीनाथ विचार सह विकास मंच द्वारा आयोजित किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला जज रुद्रप्रकाश मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर बाबजी का षोडसोपचार व पूजा अर्चना की गयी. इस मौके पर मंच अध्यक्ष विक्रमादित्य खां, सचिव जटाशंकर झा, उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण खां, कन्हैया मिश्र, अरविंद कुमार नीरज आदि ने मुख्य अतिथि सहित परिवार न्यायालय प्रधान न्यायाधीश रमाशंकर सिंह, सीजेएम राजेन्द्र चौबे, सब जज प्रथम रविशंकर मिश्र, सब जज तृतीय ब्रजेश पांडेय का माला पहनाकर स्वागत किया. इस अवसर पर व्याख्यानमाला सह कवि सम्मेलन में डॉ पीसी खां, डॉ कुलानंद झा, विमल कुमार, शक्तिनाथ मिश्र, आनंद मोहन खां आदि ने अपने विचार व्यक्त किये. ————डीएम ने की सीडब्ल्यूजेसी व एमजेसी की समीक्षा बैठक डीईओ व डीपीओ स्थापना का वेतन बंद करने का दिया निर्देश सहरसा शहर. सीडब्ल्यूजेसी व एमजेसी के सभी मामले की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में डीएम विनोद सिंह गुंजियाल की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा लापरवाही बरते जाने को लेकर डीएम श्री गुंजियाल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया. सीडब्ल्यूजेसी व एमजेसी के मामलों को लेकर प्रतिदिन बैठक कर मामले को जल्द निपटाने का निर्देश दिया. बैठक में राजस्व संबंधी तीन मामले, पंचायती राज के आठ मामले, सप्लाई विभाग के आठ मामले, पुलिस विभाग से संबंधित 15 मामलों सहित कृषि व स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की गयी. डीएम श्री गुंजियाल ने कृषि अधिकारी, सिविल सर्जन, जीपीएफ अधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा है. बैठक में वरीय उपसमाहर्ता रंजीत कुमार, भीम प्रसाद, सिविल सर्जन अशोक कुमार सिंह, डीपीआरओ बिंदुसार मंडल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन