एसबीआइ का मैनेजर बन रचाई शादी, फरार

Published at :17 Dec 2015 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
एसबीआइ का मैनेजर बन रचाई शादी, फरार

एसबीआइ का मैनेजर बन रचाई शादी, फरार शादी शुदा ही नहीं दो बच्चे का बाप भी है आरोपीपीडि़त लड़की मां के साथ खगडि़या से पहुंची सहरसा मामला दर्ज करने को लेकर लगायी एसडीपीओ से गुहार सहरसा सिटी भारतीय स्टेट बैंक का मैनेजर बन सहरसा के एक युवक ने खगड़िया की एक लड़की को प्रेम जाल […]

विज्ञापन

एसबीआइ का मैनेजर बन रचाई शादी, फरार शादी शुदा ही नहीं दो बच्चे का बाप भी है आरोपीपीडि़त लड़की मां के साथ खगडि़या से पहुंची सहरसा मामला दर्ज करने को लेकर लगायी एसडीपीओ से गुहार सहरसा सिटी भारतीय स्टेट बैंक का मैनेजर बन सहरसा के एक युवक ने खगड़िया की एक लड़की को प्रेम जाल मे फंसा शादी की. उसके बाद लापता हो गया. लड़के की खोजबीन करते लड़की अपने मां के साथ सहरसा पहुंची व लड़का से अपनाने की गुहार लगायी. न्याय नहीं मिलने पर गुरुवार को सदर एसडीपीओ सुबाध विश्वास से मिल न्याय देने की गुहार लगायी. एसडीपीओ ने युवती की बात सुन महिला थानाध्यक्ष को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया. लॉज में रहने के दौरान हुआ प्रेम पीडि़ता ने बताया कि वह इंटर की छात्रा है. खगड़िया के जयप्रकाश नगर में लॉज में रहकर पढ़ाई करती थी. इसी दौरान सहरसा निवासी युवक से प्रेम हो गया. युवक ने अपने को स्टेट बैंक का मैनेजर कह मुझे अपने प्रेम जाल में फंसा पति-पत्नी का संबंध बना लिया. दबाब देने पर बीते वर्ष के छह सितंबर को सिंहेश्वर मंदिर में शादी कर ली. इसके बाद सुपौल व्यवहार न्यायालय में शपथ पत्र बनाया. घर से मारपीट कर भगाया पीड़िता ने एसडीपीओ के समक्ष न्याय की गुहार लगाते कहा कि जब वह अपनी मां के साथ लड़का के घर गयी तो लड़के व उसके परिजनों ने मारपीट की. घर से भगा दिया और धमकी दी कि अगर दूसरी बार आयी, तो जान से मार देंगे. पीड़िता ने आरोपी लड़का पर शादी के खर्च के नाम पर दो लाख व मूल कागजात रखने का आरोप लगाया है. पीड़ित ने बताया कि अब लड़के के परिजन पूर्व से ही शादीशुदा होने व दो बच्चे का बाप होने का बात कह रहे हैं. लड़की की मां ने बताया कि जमीन बेच पैसा दिया था. …मामले की जांच कर कानून सम्मत कार्रवाई का निर्देश महिला थानाध्यक्ष को दिया गया है.सुबोध विश्वास, सदर एसडीपीओ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन