बीसीए: परीक्षाफल को लेकर छात्रों ने कुलपति से लगायी गुहार

बीसीए: परीक्षाफल को लेकर छात्रों ने कुलपति से लगायी गुहार फोटो- कैंपस 1कैप्शन- कुलपति से मिलने कुलपति कार्यालय पहुंचे बीसीए के छात्र प्रतिनिधि, मधेपुराभूपेंद्र नारायण मंडल विवि परिसर स्थित कुलपति कार्यालय में गुरुवार को बीसीए के छात्रों ने कुलपति डाॅ विनोद कुमार से भेंट कर अपनी समस्याएं रखी. इस दौरान बीसीए के छात्र आशिष कुमार, […]
बीसीए: परीक्षाफल को लेकर छात्रों ने कुलपति से लगायी गुहार फोटो- कैंपस 1कैप्शन- कुलपति से मिलने कुलपति कार्यालय पहुंचे बीसीए के छात्र प्रतिनिधि, मधेपुराभूपेंद्र नारायण मंडल विवि परिसर स्थित कुलपति कार्यालय में गुरुवार को बीसीए के छात्रों ने कुलपति डाॅ विनोद कुमार से भेंट कर अपनी समस्याएं रखी. इस दौरान बीसीए के छात्र आशिष कुमार, पिंटू कुमार, ज्योति कुमारी, पूनम कुमारी, शिवानी झा , दीपक कुमार, राजू कुमार, कुंदन कुमार सहित अन्य ने कुलपति से गुहार लगाते हुए कहा कि बीसीए फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2014-17 एवं बीसीए सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2013-16 का परीक्षाफल अब तक प्रकाशित नहीं किया गया है. समय पर परीक्षाफल प्रकाशित नहीं होने से छात्रों को पढ़ाई जारी रखने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. छात्रों ने कुलपति से बीसीए फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2014-17, बीसीए सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2013-16 व बीसीए फोर्थ सेमेस्टर सत्र 2012-15 का परीक्षाफल जारी करने की मांग करते हुए कहा कि परीक्षाफल घोषित नहीं होने से छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है. छात्रों ने कहा कि विवि अंतर्गत विभिन्न कॉलेज के सैकड़ों छात्र परीक्षाफल का बाट जोह रहे हैं. उधर, कुलपति डाॅ विनोद कुमार ने छात्रों की हस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा नियंत्रक डा नवीन कुमार को इस दिशा में सार्थक पहल करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि छात्र हित को देखते हुए यथाशीघ्र बीसीए का परीक्षाफल विवि से जारी किया जाये. पीजी दर्शनशास्त्र विभाग में वर्ग प्रारंभ मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत पीजी दर्शनशास्त्र विभाग में एम फाइनल सत्र 2014-15 का वर्ग प्रारंभ हो गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए विभाग के वरीय प्राध्यापक डा अनिल कुमार ने बताया कि दर्शनशास्त्र विभाग में सत्र 2014-15 का वर्ग संचालन बुधवार से हो रहा है. उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं की वर्ग में उपस्थिति अनिवार्य होगी. छात्रों को आगाह किया जाता है कि वर्ग में 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करा कर अपना पाठ्यक्रम पूरा करें, अन्यथा छात्रों को परीक्षा प्रपत्र भरने से वंचित कर दिया जायेगा. इसे सभी छात्र अति आवश्यक समझें. आज पीजी हिंदी विभाग में संगोष्ठी मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि परिसर स्थित पीजी हिंदी विभाग में 18 दिसंबर दिन शुक्रवार को दोपहर साढ़े बारह बजे से संगोष्ठी का आयोजन किया गया है. इस संबंध में विभागाध्यक्ष डा इंद्र नारायण यादव ने कहा कि हिंदी साहित्य में संप्रदाय विमर्श नामक विषय पर यह संगोष्ठी आयोजित की गयी है. इस संगोष्ठी में विभागीय शिक्षकों के अलावे कोसी क्षेत्र के हिंदी साहित्य के प्रख्यात विद्वान भी भाग लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










