सामान खरीदने दुकान गयी नाबालिग का अपहरण

सामान खरीदने दुकान गयी नाबालिग का अपहरण सहरसा सिटी सदर थाना क्षेत्र के पूर्वी रेलवे कॉलोनी से एक नाबालिग लड़की के अपहरण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. सदर थाना में अपहृत लड़की की माता के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है. दिये आवेदन में कहा है कि बुधवार की शाम मेरी […]
सामान खरीदने दुकान गयी नाबालिग का अपहरण सहरसा सिटी सदर थाना क्षेत्र के पूर्वी रेलवे कॉलोनी से एक नाबालिग लड़की के अपहरण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. सदर थाना में अपहृत लड़की की माता के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है. दिये आवेदन में कहा है कि बुधवार की शाम मेरी नाबालिग पुत्री कुछ दूरी पर स्थित किराना दुकान से सामान खरीदने गयी. कुछ देर बाद मेरा पड़ोसी मो नौशाद दौड़ कर आया और बोला कि आपकी बेटी का कुंदन राज, प्रिंस कुमार, दीपक कुमार, रामचंद्र शर्मा ने शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है. इसके बाद हमलोग चारों आरोपियों के घर पहुंचे, तो घर में ताला लटका था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते एक आरोपी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया. …मामला दर्ज कर लड़की की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. संजय कुमार सिंह, सदर थानाध्यक्ष
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










