सदर अस्पताल में नहीं है एंटी रेबीज इंजेक्शन

सहरसा सिटी : कोसी का प्रमंडलीय अस्पताल कहा जाने वाला सदर अस्पताल में बीते कई महीनों से ऐंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं है. लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल में ऐंटी रेबीज के अलावे अन्य दवाओं की भी कमी है. लेकिन जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि का इस ओर ध्यान नहीं है. […]
सहरसा सिटी : कोसी का प्रमंडलीय अस्पताल कहा जाने वाला सदर अस्पताल में बीते कई महीनों से ऐंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं है. लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल में ऐंटी रेबीज के अलावे अन्य दवाओं की भी कमी है. लेकिन जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि का इस ओर ध्यान नहीं है. प्रमंडलीय अस्पताल होने के कारण सहरसा, मधेपुरा, सुपौल सहित अन्य जिलों के मरीज यहां इलाज के लिये आते हैं.
लोगों को होना पड़ता है वापस : कुत्ता काटने के बाद लोग सीधे सदर अस्पताल की ओर रूख करते हैं. लेकिन उन्हें तब निराशा होती है. जब उन्हें ऐंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं होने की सूचना दी जाती है. लोग निराश होकर मेडिकल दुकान की ओर रूख करने लगते हैं. लोगों ने कहा कि जब सदर अस्पताल का यह हाल है तो पीएचसी का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










