प्रशांत सिनेमा के मालिक के घर डकैती, तीन लाख लूटे

प्रशांत सिनेमा के मालिक के घर डकैती, तीन लाख लूटेरकिया गांव की घटना10-12 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजामफोटो – घर 8 – इसी घर को डकैतों ने बनाया निशानाफोटो – घर 9 – पीड़ित व अन्यप्रतिनिधि, सत्तरकटैयाबिहरा थाना क्षेत्र के रकिया गांव में मंगलवार की रात 10 से 12 की […]
प्रशांत सिनेमा के मालिक के घर डकैती, तीन लाख लूटेरकिया गांव की घटना10-12 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजामफोटो – घर 8 – इसी घर को डकैतों ने बनाया निशानाफोटो – घर 9 – पीड़ित व अन्यप्रतिनिधि, सत्तरकटैयाबिहरा थाना क्षेत्र के रकिया गांव में मंगलवार की रात 10 से 12 की संख्या में हथियार से लैस डकैतों ने प्रशांत सिनेमा के संचालक प्रशांत कुमार सिंह के घर घुस कर नकदी सहित लगभग तीन लाख के जेवरात लूट लिये. हथियार का भय दिखा की लूटपीड़ित ने पुलिस को बताया कि रात के करीब डेढ़ बजे मैं अपने कमरे में सोया हुआ था. उसी समय घर के बाहर की दीवार को तोड़ कर डकैतों ने कमरे का गेट धक्का देकर तोड़ दिया व अंदर घुस गये. डकैत का चेहरा ढंका हुआ था. एक के हाथ में थ्रीनट तथा दूसरे के हाथ में फरसा था. दो डकैत बरामदे पर तथा अन्य सभी तीन चार की टोली बनाकर जगह-जगह खड़े थे. अंदर गेट की छिटकनी टूटते ही दो डकैत अंदर घुसे और हथियार का भय दिखा कर घर में रखे पैसा व जेवरात सहित अन्य कीमती समान निकालने को कहा. पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी. मैंने अपनी जान बचाने के लिये 27 हजार नकदी सहित पत्नी आभा सिंह का लगभग तीन लाख के जेवरात दे दिये. डकैत के भागते ही मैंने पुलिस को फोन किया. डीएसपी सुबोध विश्वास व थानाध्यक्ष मो सरवर आलम पुलिस बल के साथ पहुंचे तब तक डकैत भाग चुके थे. डकैत जिस ओर भागे थे, पुलिस ने कुछ दूरी तक पीछा भी किया, लेकिन डकैत पकड़ में नहीं आये. जसीडीह में रहता है परिवारप्रशांत कुमार सिंह का पूरा परिवार जसीडीह में रहता है. वह बड़े व्यवसायी हैं. रकिया स्थित उसके घर पर मदन व उसका पुत्र रोशन ही रहकर देखभाल करता है. नौ दिसंबर को अपने घर आया था. उसके साथ उसकी मां मनोरमा देवी भी मौजूद थीं. इस घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया विजय बहादुर राम, सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द सिंह सहित कई ग्रामीण पहुंचे. इस मामले में पूछने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही स्थल पर पहुंचा और पीड़ित द्वारा दिये गये आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है. रात भर छापेमारी के बावजूद अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










