अंतर विवि प्रतियोगिता में भाग लेने बीएनएमयू की टीम रवाना

Published at :16 Dec 2015 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
अंतर विवि प्रतियोगिता में भाग लेने बीएनएमयू की टीम रवाना

अंतर विवि प्रतियोगिता में भाग लेने बीएनएमयू की टीम रवाना मधेपुरा. तिलका मांझी विवि भागलपुर में आज से शुरू अंतर विवि शतरंज एवं खो खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बीएनएमयू से 20 सदस्यीय टीम रवाना हो गयी. विवि परिसर में टीम को क्रीड़ा पदाधिकारी डा शैलेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना […]

विज्ञापन

अंतर विवि प्रतियोगिता में भाग लेने बीएनएमयू की टीम रवाना मधेपुरा. तिलका मांझी विवि भागलपुर में आज से शुरू अंतर विवि शतरंज एवं खो खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बीएनएमयू से 20 सदस्यीय टीम रवाना हो गयी. विवि परिसर में टीम को क्रीड़ा पदाधिकारी डा शैलेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. वहीं एल एन मिथिला विवि दरभंगा में आज से शुरू अंतर विवि क्रिकेट प्रतियोगिता में बीएनएमयू की 16 सदस्यीय टीम को विदा किया गया. मौके पर विवि के क्रीड़ा पदाधिकारी डा शैलेंद्र कुमार ने कहा कि शतरंज महिला व पुरूष वर्ग के अलावा खो खो पुरूष वर्ग की टीम पीटीआई रेवती रमण झा एवं कमलनाथ ठाकुर के नेतृत्व में भागलपुर गयी है. वहीं पीटीआई मोती सिंह के अगुवाई में क्रिकेट टीम को विवि से रवाना किया गया. नैक को लेकर आज होगी बैठक मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि में गुरुवार को कुलपति डा विनोद कुमार की अध्यक्षता में विभागाध्यक्ष व संकायाध्यक्ष की बैठक आयोजित की गयी है. बैठक में नैक से संबंधित मसलों पर विचार विमर्श किया जायेगा. गणित की मौखिकी 21 को मधेपुरा. विवि में पीजी गणित विभाग में पीजी प्रीवियस व फाइनल के छात्रों की छूट गयी मौखिकी परीक्षा 21 दिसंबर को आयोजित होगी. इस आशय की जानकारी गणित के पूर्व विभागाध्यक्ष डा के के सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि यह परीक्षा विवि परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय में ली जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन