तटबंध के अंदर एक वर्ष में सभी गांव में सड़क की सुविधा : गफूर

Published at :16 Dec 2015 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
तटबंध के अंदर एक वर्ष में सभी गांव में सड़क की सुविधा : गफूर

तटबंध के अंदर एक वर्ष में सभी गांव में सड़क की सुविधा : गफूर प्रतिनिधि, नवहट्टा आपने जिस विश्वास के साथ मुझे चौथी बार विधानसभा भेजने का काम किया उस विश्वास पर मैं खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा. महिषी विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होगी. उक्त बातें महिषी के राजद विधायक सह सूबे […]

विज्ञापन

तटबंध के अंदर एक वर्ष में सभी गांव में सड़क की सुविधा : गफूर प्रतिनिधि, नवहट्टा आपने जिस विश्वास के साथ मुझे चौथी बार विधानसभा भेजने का काम किया उस विश्वास पर मैं खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा. महिषी विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होगी. उक्त बातें महिषी के राजद विधायक सह सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री प्रो अब्दुल गफूर ने तटबंध के बीच के गांव मुरली में आयोजित मेला के उद्घाटन समारोह में कही. राजद प्रखंड अध्यक्ष रामरूप यादव की अध्यक्षता में हाटी पंचायत के मुरली गांव में आयोजित राम विवाह उत्सव समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री प्रो गफूर ने कहा कि महिषी विधानसभा क्षेत्र में जिस पंचायत तक विकास नहीं पहुंची है. उस पंचायत में भी विकास की रफ्तार तेज होगी. एक वर्ष के अंदर सभी गांव में बिजली व प्रत्येक पंचायत में सड़क की सुविधा उपलब्ध होगी. जल्द ही नवहट्टा से पंचगछिया सड़क का चौड़ीकरण कार्य किया जायेगा. राजद नेता दिलीप चौधरी ने आरईओ सड़क से औरिया गांव में प्रधानमंत्री सड़क जोड़ने के लिए 600 मीटर में पीसीसी सड़क निर्माण करवाने की मांग की. ताकि लोग कम समय में जिला मुख्यालय की यात्रा कर सकें. प्रदेश महासचिव इश्तियाक खान ने मंत्री से पूर्वी कोसी तटबंध पर के शेष बचे भाग में कालीकरण करवाने की मांग की. इस मौके पर आनंदी मेहता, महेश्वर मंडल, उपेन्द्र चौधरी, मो बबलू, मो सदरे आलम, अरुण मंडल, पवन कुमार, मो शौकत, मकसूद आलम खां, लक्ष्मी यादव, राजाराम साह, सरवरी खातून, मो कासिम आदि मौजूद थे. फोटो – गफूर 20 – अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अब्दुल गफूर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन