मंडन मश्रि व संत कारू खिरहरि की धरती पर स्वागत से अभिभूत हुई मंत्री

Published at :14 Dec 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
मंडन मश्रि व संत कारू खिरहरि की धरती पर स्वागत से अभिभूत हुई मंत्री

मंडन मिश्र व संत कारू खिरहरि की धरती पर स्वागत से अभिभूत हुई मंत्री स्वागतम, शुभ स्वागतम, आनंद मंगल मंगलम से हुआ आगाजउग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव उद्घाटन में स्वरांजलि के कलाकारों ने प्रस्तुत किया स्वागत गीत व नृत्य सहरसा सदर मंडन मिश्र, संत लक्ष्मीनाथ गोसांईं, कारू खिरहरि की धरती पर पहली बार राज्य की पर्यटन मंत्री […]

विज्ञापन

मंडन मिश्र व संत कारू खिरहरि की धरती पर स्वागत से अभिभूत हुई मंत्री स्वागतम, शुभ स्वागतम, आनंद मंगल मंगलम से हुआ आगाजउग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव उद्घाटन में स्वरांजलि के कलाकारों ने प्रस्तुत किया स्वागत गीत व नृत्य सहरसा सदर मंडन मिश्र, संत लक्ष्मीनाथ गोसांईं, कारू खिरहरि की धरती पर पहली बार राज्य की पर्यटन मंत्री अनिता देवी का उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर भव्य स्वागत किया गया. स्वरांजलि के कलाकारों द्वारा स्वागतम, शुभ स्वागतम, आनंद मंगल मंगलम गीत से पर्यटन मंत्री सहित मंच पर बैठे अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अब्दुल गफूर व अन्य मौजूद अतिथि मंत्रमुग्ध हुए. उग्रतारा शक्तिपीठ क्षेत्र स्थित राजकमल क्रीड़ा मैदान के मुख्य मंच पर बैठे अतिथियों के सम्मान में स्थानीय स्वरांजलि के बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक स्वागत गीत व नृत्य को देख अतिथि सहित वहां मौजूद दर्शक खुशी से झूम उठे. प्रो भारती झा के नृत्य निर्देशन व प्रो गौतम सिंह, प्रो अमरेन्द्र मिश्र आगा के संगीत संयोजन में छोटी-छोटी बच्ची अतिथियों के सम्मान में-जयती जय जय मां गोसाउंनी भक्ति गीत की रसधार में खूबसूरत नृत्य की प्रस्तुति दी. जिसे देखने के बाद मौजूद अतिथि व दर्शकों ने छोटे-छोटे नन्हें कलाकारों का तालियां बजाकर हौसला अफजाई की. कृतिका गौतम, अंशिका आर्या, रिया दास, प्रज्ञा, आयुषी के गायन पर स्वागत गीत व नृत्य में नूतन, साक्षी, आदिति प्रिया, डोली, नमिता चंद्र, अंशिका श्रेया, खुशी, शाहिना सरवर, गुणगुण, सृष्टि, रश्मिजी, निष्ठा, तन्नु, साक्षी, स्वाती, शिल्पी, पवन, रंजिता, श्रेयाजी सहित अन्य छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गीत नृत्य की खूब सराहना हुई. उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव के उद्घाटन की कड़ी में जीविका समूह की महिलाओं द्वारा भी कोसी की लोक संस्कृति को छूती मंत्री व अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. बाल-कलाकार रेहान व फरहान दोनों भाइयों की जोड़ी ने भी बिहार के विकास पर केंद्रित अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत के जरिये कोसी क्षेत्र के विकास के अनछुए पहलूओं को जब प्रस्तुत किया तो लोगों ने तालियां बजा कर दोनों भाइयों का स्वागत किया. फोटो- महोत्सव 6 – स्वागत गीत गाते अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ अब्दुल गफूर के भतीजे फैजान अली व फरहान अलीफोटो- महोत्सव 7 – नृत्य पेश करती नन्हीं नृत्यांगना रश्मिजीफोटो- महोत्सव 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14 व 15 – नृत्य व गीत प्रस्तुत करते स्वरांजलि के कलाकारफोटो- महोत्सव 16 – वेदपाठ प्रस्तुत करते बच्चेफोटो- महोत्सव 17 – उद्घाटन समारोह के दौरान मौजूद ग्रामीण व अन्य

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन