पर्यावरण संरक्षण का मिल कर करें प्रयास

सहरसा सदर : दूषित हो रहे पर्यावरण को शुद्ध व स्वच्छ बनाये रखने के लिए पर्यावरण को नुकसान से बचाना हर मनुष्य का कर्तव्य है. उक्त बातें रविवार को सहरसा वन प्रमंडल द्वारा पर्यावरण जागरूकता को लेकर आयोजित स्कूली बच्चों की साइकिल रैली व क्विज के मौके पर डीएम विनोद सिंह गुंजियाल ने कही. पर्यावरण […]
सहरसा सदर : दूषित हो रहे पर्यावरण को शुद्ध व स्वच्छ बनाये रखने के लिए पर्यावरण को नुकसान से बचाना हर मनुष्य का कर्तव्य है. उक्त बातें रविवार को सहरसा वन प्रमंडल द्वारा पर्यावरण जागरूकता को लेकर आयोजित स्कूली बच्चों की साइकिल रैली व क्विज के मौके पर डीएम विनोद सिंह गुंजियाल ने कही.
पर्यावरण जागरूकता को लेकर आयोजित प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं को संबोधित करते उन्होंने कहा कि हम सभी को खुद व भावी पीढ़ी के लिए पर्यावरण की शुद्धता को बनाये रखना होगा. पर्यावरण की सुरक्षा के बिना पृथ्वी पर रहने वाले हर जीव की जिंदगी खतरे में है.
दूषित पर्यावरण के कारण ही आज बेमौसम बरसात कड़ी धूप व गरमी से मानव सहित जीव-जंतुओं का जन जीवन प्रभावित हो रहा है. उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षा के लिए सभी को अपने घर के आसपास एक पेड़ लगाने का संदेश दिया, ताकि पर्यावरण की शुद्धता को बचाया जा सके. दूषित हो रहे पर्यावरण पर उन्होंने चिंता प्रकट करते खासकर बच्चों से जीव-जंतु, पेड़-पौधे के बारे में विशेष अध्ययन की बात कही. इससे पूर्व पटेल मैदान से निकली साइकिल रैली को डीएम ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










