पशु चिकत्सिक की गोली मारकर हत्या

Published at :12 Dec 2015 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
पशु चिकत्सिक की गोली मारकर हत्या

पशु चिकित्सक की गोली मारकर हत्या चचेरे भाई ने मारी गोली, शराब पीने के क्रम में एक दिन पूर्व हुआ था विवादप्रतिनिधि, बनमा ईटहरी (सहरसा)ओपी क्षेत्र अंतर्गत प्रियनगर पुल के समीप शनिवार को दिन दहाड़े पशु चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे सोनवर्षा पीएचसी लाया. सूचना पर पहुंची […]

विज्ञापन

पशु चिकित्सक की गोली मारकर हत्या चचेरे भाई ने मारी गोली, शराब पीने के क्रम में एक दिन पूर्व हुआ था विवादप्रतिनिधि, बनमा ईटहरी (सहरसा)ओपी क्षेत्र अंतर्गत प्रियनगर पुल के समीप शनिवार को दिन दहाड़े पशु चिकित्सक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे सोनवर्षा पीएचसी लाया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की. जानकारी के अनुसार मृतक पशु चिकित्सक सहुरिया पंचायत के ठड़िया गांव का साहेब साह (32) है. मृतक के भाई दीपक साह ने बताया कि बिजली का कनेक्शन लेने के लिए साहेब सलखुआ गया था. गांव आने के क्रम में प्रियनगर पुल के समीप घात लगाये अपराधियों ने मोटर साइकिल रोक कर गोली मार दी. जिससे साहेब वहीं गिर गया और अपराधी भाग गये. मृतक के साथ सुधीर साह ने बताया कि गोली चलाने वाला अपराधी मृतक का चचेरा भाई जयराम साह उर्फ भारती साह था. ग्रामीणों के अनुसार एक दिन पूर्व गांव में शराब पीने के क्रम में दोनों भाइयों के बीच तू-तू मै-मै हुआ था. पुरानी रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिया गया है. ग्रामीणों की सूचना पर सोनवर्षा पीएचसी पहुंचे बनमा ओपी अध्यक्ष जितेंद्र सहनी व सोनवर्षा थाना प्रभारी जगनिवास सिंह, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार व डीएसपी अजय कुमार ने मृतक के परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की. पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सहरसा भेज दिया गया. ओपी अध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. फोटो-शव 13- पीएचसी पहुंच मृतक का शव देखते पुलिस अधिकारी —-सुपारी किलर है भारती, कई जिलों में वांछित बनमा ईटहरी. बनमा प्रखंड अंतर्गत सहुरिया पंचायत के ठड़िया गांव निवासी पशु चिकित्सक साहेब साह की पत्नी वीणा देवी चीत्कार मारते कह रही थी कि दो बेटा रोहन, सोहन व दो बेटी चंदा व गुंजन को कौन देखभाल करेगा. आज उसे कोई चुप भी नहीं करा रहा था. सबकी जुबान पर एक ही बात थी कि चिकित्सकीय कार्य से ही साहेब परिवार का भरण पोषण करता था. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक साहेब साह व अपराधी जयराम साह उर्फ भारती साह दोनों चचेरे भाई थे, लेकिन दोनों में अक्सर अनबन होता रहता था. भारती साह के विरुद्ध सहरसा जिले के कई थानों में आपराधिक मामला दर्ज है. भारती साह सुपारी किलर के नाम से भी जाना जाता है. उसके लिए बनमा प्रखंड में दिन दहाड़े हत्या मामूली सी बात बन कर रह गयी है. प्रशासन सजग रहती तो दिन दहाड़े ऐसी घटना नहीं घटती. दो माह पूर्व 300 गज की दूरी में जमालनगर के बैजनाथ साह बैजू की भी दिन दहाड़े हत्या कर दी थी. फोटो-शव 14- विलाप करती मृतक की पत्नी व अन्य

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन