पर्यटन मंत्री करेंगी उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन

Published at :12 Dec 2015 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री करेंगी उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन

पर्यटन मंत्री करेंगी उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन 14 से 16 दिसंबर को क्रीड़ा मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रतिनिधि, सहरसा सदर कोसी क्षेत्र स्थित जिले के उग्रतारा महिषी धाम में प्रतिवर्ष पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के सौजन्य से उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन होता है. इस वर्ष यह आयोजन 14 से 16 […]

विज्ञापन

पर्यटन मंत्री करेंगी उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव का उद्घाटन 14 से 16 दिसंबर को क्रीड़ा मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रतिनिधि, सहरसा सदर कोसी क्षेत्र स्थित जिले के उग्रतारा महिषी धाम में प्रतिवर्ष पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन के सौजन्य से उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन होता है. इस वर्ष यह आयोजन 14 से 16 दिसंबर तक होना है. 14 दिसंबर को महोत्सव का उद्घाटन राज्य की पर्यटन मंत्री अनिता देवी एक बजे दिन में करेंगी. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य के ऊर्जा व वाणिज्य कर विभाग मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री प्रो अब्दुल गफूर व आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो चंद्रशेखर मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही क्षेत्रीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के अलावा विधायक दिनेश चंद्र यादव, रत्नेश सादा, अरुण कुमार, विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह, डॉ एनके यादव, नूतन सिंह मौजूद रहेंगी. महोत्सव से जुड़ा है विकासकोसी क्षेत्र की सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विशिष्टताओं को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर 2012 से पर्यटन विभाग ने उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन शुरू किया था. महोत्सव से पर्यटन के मानचित्र पर उग्रतारा धाम की विशिष्टता व आध्यात्मिकता की पहचान बनने लगी है. हालांकि कोसी क्षेत्र की सांस्कृतिक व आध्यात्मिक धरोहर पूर्व से ही काफी सशक्त रही है. इसके कारण ज्ञान, शांति, ऊर्जा की नवचेतना इस क्षेत्र में हमेशा से प्रवाहित होते रही है. मंडनधाम से लेकर कारू खिरहरि, उग्रतारा शक्तिपीठ, कंदाहा सूर्य मंदिर के कारण क्षेत्र को पुरातात्विक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है. उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव के मौके पर प्रतिवर्ष आयोजित सेमिनार में देश के कोने-कोने से पहुंचने वाले विद्वान व आध्यामिक ज्ञान रखने वाले लोगों के कारण उग्रतारा शक्तिपीठ की महत्ता अब देश-विदेश में भी चर्चा का केंद्र बनती जा रही है. इस दृष्टि से महोत्सव की महत्ता की ख्याति को जोड़ कर पर्यटन के क्षेत्र में उग्रतारा शक्तिपीठ को देखा जाने लगा है. दिखेगी राजस्थान की लोक कला तीन दिवसीय महोत्सव के मौके पर राजकमल क्रीड़ा मैदान के मुख्य मंच पर मिथिला की लोक संस्कृति लोक कला के साथ-साथ राजस्थान के लोक कला से लोग रूबरू होंगे. 14 दिसंबर की संध्या मुख्य मंच से पटना के निनाद संस्था के साथ-साथ स्थानीय स्वरांजलि के कलाकारों द्वारा बिहार के लोक नृत्य व लोक गीतों की विविध प्रस्तुति से लोक कलाओं की छटा बिखरेगी. बिहार की लोक कला लोक संस्कृति के साथ-साथ मुख्य मंच से राजस्थान की लोक कला को भी कोसी क्षेत्र के लोगों को देखने का मौका मिलेगा. राजस्थान के कलाकारों द्वारा कालबेलिया लोक नृत्य की अद्भुत प्रस्तुत भी लोगों को देखने के लिए मिलेगी. महोत्सव के दूसरे दिन मिथिलांचल के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मिथिला की लोक संस्कृति व लोक गायन की प्रस्तुति की जायेगी. मैथिली क्षेत्र के प्रसिद्ध गायक कुंजबिहारी व पवन नारायण व उनके साथियों द्वारा एक शाम मैथिली के नाम कार्यक्रम की प्रस्तुति की जायेगी. महोत्सव के अंतिम दिन प्रसिद्ध पार्श्व गायक विनोद राठौर उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव के मौके पर अपने बेहतरीन गायिकी से लोगों का मनोरंजन करेंगे. फोटो- महोत्सव 12- उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव का लोगो

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन