मामला-ए-ओवरब्रिज: ...क्या हुआ, चुनावी वादा

सहरसा नगर. बंगाली बाजार में ओवरब्रिज निर्माण को लेकर प्रभात खबर द्वारा चलायी गयी मैराथन मुहिम की वजह से ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता लगातार अपने कार्यारंभ की तरफ बढ़ रहा है. नतीजतन केंद्र व रेलवे ने हरी झंडी भी दे दी है. इधर कार्यारंभ शुरु होने को लेकर राज्य सरकार द्वारा दिये जाने वाली राज्यांश […]
इसके बावजूद दशकों बाद निर्माण कार्य शुरु नहीं होना लोगों को खटकने लगा है. स्थानीय लोग बताते हैं कि सांसद व विधायक की तत्परता से पुल का शीघ्र निर्माण संभव है. उन्हें शीघ्र ही सड़क जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए पहल करनी चाहिए. लोग बताते हैं कि सड़क जाम की वजह से व्यवसाय प्रभावित हुआ है, लोग लग्जरी गाडि़या होने के बावजूद बाइक व रिक्शे की सवारी करने को बाध्य है. लोग बताते हैं कि सांसद और विधायक ने चुनावी जनसंपर्क में ओवरब्रिज निर्माण कार्य को अंजाम तक पहुंचाने का वादा किया था. उन्हें अपने वादों को पूरा करने के लिए आगे आना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










