भूमि विवाद में आगजनी व गोलीबारी

Published at :11 Dec 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में आगजनी व गोलीबारी

भूमि विवाद में आगजनी व गोलीबारी रसोई में लगा दी आग, हजारों की संपति हुई खाकसूचना पर पहुंची पुलिस, कहा-कर रहे हैं कार्रवाईसोनवर्षाराज. बसनही थाना क्षेत्र के महुआ उत्तरबाड़ी पंचायत स्थित अरजपुर गांव में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा आगजनी व गोलीबारी करने की घटना का एक मामला प्रकाश में […]

विज्ञापन

भूमि विवाद में आगजनी व गोलीबारी रसोई में लगा दी आग, हजारों की संपति हुई खाकसूचना पर पहुंची पुलिस, कहा-कर रहे हैं कार्रवाईसोनवर्षाराज. बसनही थाना क्षेत्र के महुआ उत्तरबाड़ी पंचायत स्थित अरजपुर गांव में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा आगजनी व गोलीबारी करने की घटना का एक मामला प्रकाश में आया है. घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार अरजपुर गांव निवासी विजय साह व वरुण साह के बीच 12 डिसमिल जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था. शुक्रवार की सुबह वरूण साह उक्त भूमि पर पीलर गाड़ने की कोशिश किया. इस पर वरूण साह, अवधेश साह, छंगुरी साह, रमेश साह सहित 8-10 की संख्या में अज्ञात लोगों ने विजय साह के घर पर धावा बोलकर उसकी रसोई में आग लगा दी. साथ ही गृहस्वामी को जान से मारने की नीयत से दो चक्र गोली भी चला दी. जिसमें किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है. लेकिन आग लगाने से रसोई घर में रखी दैनिक उपयोग की हजारों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही बसनही थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक सदल बल स्थल पर पहुंच गए हैं. उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. फोटो-गोली 16- घटना स्थल से बरामद खोखा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन