डीएम ने लिया उग्रतारा महोत्सव स्थल का जायजा

Published at :10 Dec 2015 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने लिया उग्रतारा महोत्सव स्थल का जायजा

महिषी : आगामी 14 दिसंबर से 16 दिसंबर तक संभावित चौथे उग्रतारा महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की गतिविधि में तेजी आने लगी है. बुधवार के दिन अपराह्न चार बजे जिलाधिकारी विनोद कुमार गुंजियाल, सदर अनुमंडलाधिकारी जहांगीर आलम के साथ मुख्य महोत्सव स्थल राजकमल क्रीड़ा मैदान, मंडनधाम स्थित सेमिनार स्थल सहित उग्रतारा […]

विज्ञापन

महिषी : आगामी 14 दिसंबर से 16 दिसंबर तक संभावित चौथे उग्रतारा महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की गतिविधि में तेजी आने लगी है. बुधवार के दिन अपराह्न चार बजे जिलाधिकारी विनोद कुमार गुंजियाल, सदर अनुमंडलाधिकारी जहांगीर आलम के साथ मुख्य महोत्सव स्थल राजकमल क्रीड़ा मैदान, मंडनधाम स्थित सेमिनार स्थल सहित उग्रतारा मंदिर परिसर में पर्यटन मंत्रालय द्वारा निर्माणाधीन यात्री शेड, विवाह भवन, पुस्तकालय सह वाचनालय, शौचालय व स्नानागार सहित अन्य जगहों का जायजा लिया.

स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्य महोत्सव स्थल राजकमल क्रीड़ा मैदान में घेराबंदी व स्टेडियम निर्माण की दिशा में जिलाधिकारी से पहल का आग्रह किया. जिलाधिकारी ने तत्क्षण ग्राउंड का मापी कराया व महोत्सव की समाप्ति के बाद उचित पहल की बात कही. महोत्सव तिथि से पूर्व सभी कार्यों को ससमय पूरा कराने का संबंधित कार्य एजेंसियों को निर्देश देते एसडीओ को सतत निगरानी करने का निर्देश दिया. इस मौके पर मुखिया गणेश बढ़ई, पवन चौधरी, पीयूष रंजन, गुंजन कुमार झा, पैक्स अध्यक्ष सोहन झा सहित दर्जनों ग्रामीण बुद्धिजीवी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन