ट्रैक्टर पलटा, चालक जख्मी

Published at :01 Dec 2015 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटा, चालक जख्मी

ट्रैक्टर पलटा, चालक जख्मी सहरसा नगर. शहर के दक्षिणी छोर स्थित सर्वा ढ़ाला पर सीमेंट से लदा एक ट्रैक्टर पलट गया. जिससे चालक आंशिक रूप से जख्मी हो गया. रेल क्षेत्र में घटी घटना की जानकारी मिलते ही रेल एवं बिहार पुलिस मौके पर पहुंच गए. घायल चालक मो मजलिस ने बताया कि वह कहरा […]

विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा, चालक जख्मी सहरसा नगर. शहर के दक्षिणी छोर स्थित सर्वा ढ़ाला पर सीमेंट से लदा एक ट्रैक्टर पलट गया. जिससे चालक आंशिक रूप से जख्मी हो गया. रेल क्षेत्र में घटी घटना की जानकारी मिलते ही रेल एवं बिहार पुलिस मौके पर पहुंच गए. घायल चालक मो मजलिस ने बताया कि वह कहरा ब्लॉक रोड स्थित लफार्ज सीमेंट के गोदाम से सीमेंट लोड कर त्रिवेणीगंज जा रहा था. ढ़ाला पार करने के क्रम में ट्रैक्टर (बीआर 19 एफ -7746) अनियंत्रित हेकर पीछे गड्ढ़े में गिर गई. जिससे वह गिर कर जख्मी हो गया. मो मजलिस के अनुसार ट्रैक्टर त्रिवेणीगंज निवासी दिनेश साह की है. ट्रैक्टर दुर्घटना में किसी अन्य के आहत होने की खबर नहीं है. महोत्सव स्थल का किया निरीक्षणमहिषी. 14 दिसंबर से होने वाले तीन दिवसीय श्री उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारी के लिए मंगलवार को जिला मुख्यालय से अधिकारियों के दल ने स्थलीय निरीक्षण किया. एडीएम उदयकृष्ण, स्थापना उपसमाहर्ता भीम प्रसाद, कनीय अभियंता अनिल कुमार व मुक्तेश्वर सिंह ने मुख्य समारोह स्थल स्टेडियम, सेमिनार स्थल मंडन धाम एवं मंदिर परिसर का जायजा लिया. एडीएम ने प्रखंड सहित जिला मुख्यालय के महोत्सव से संबंधित विभाग एवं अधिकारियों को महोत्सव के बेहतर प्रस्तुति को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन