मुबारक हो, बहोरवा का अब्दुल मंत्री बन गया

Published at :20 Nov 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
मुबारक हो, बहोरवा का अब्दुल मंत्री बन गया

मुबारक हो, बहोरवा का अब्दुल मंत्री बन गया किसान के घर में जन्मे विधायक बने मंत्रीविनोद झा, महिषी (सहरसा)दो तटबंधों के बीच कोसी के आंचल में एक छोटे से गांव बहोरवा के साधारण किसान के घर में जन्मे महिषी विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक डॉ अब्दुल गफूर के गांव में नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल किये […]

विज्ञापन

मुबारक हो, बहोरवा का अब्दुल मंत्री बन गया किसान के घर में जन्मे विधायक बने मंत्रीविनोद झा, महिषी (सहरसा)दो तटबंधों के बीच कोसी के आंचल में एक छोटे से गांव बहोरवा के साधारण किसान के घर में जन्मे महिषी विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक डॉ अब्दुल गफूर के गांव में नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने की खुशी परवान पर है. गांव वालों को कोसी पीड़ितों के दुख दर्द में कमी आने व क्षेत्रीय विकास को नया आयाम मिलने की आशा पल्लवित होने लगी है. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सरल स्वभाव व कुशाग्र बुद्धि के बल पर गरीबी के बोझ तले डॉ गफूर बचपन से ही पठन-पाठन के प्रति आशक्त रहे. साक्षर समाज की अवधारणा लिए वर्ष 1959 में जन्मे गफूर ने प्राथमिक शिक्षा गांव में पूरी करने के बाद इस्लामियां हाईस्कूल सिमरी बख्तियारपुर से बोर्ड की परीक्षा पास कर सहरसा कॉलेज सहरसा से स्नातक (फारसी) हुए. बड़े भाई सेवानिवृत्त शिक्षक मो ईशा शाबिर की हौसला आफजाई पर पटना विश्वविद्यालय से एमए पीएचडी की उपाधि से अलंकृत हो मधेपुरा स्थित पार्वती साइंस कॉलेज में प्राध्यापक बने व वर्षों तक शिक्षा का अलख जगाने में अपनी सहभागिता दी. समाजवादी विचारधारा से प्रभावित डॉ गफूर को राजनीति में अभिरूचि जागृत हुई. पूर्व मंत्री स्व लहटन चौधरी व परमेश्वर कुंवर के राजनीतिक अवसान के बाद व आनंद मोहन के बाद क्षेत्र वासियों ने इन्हें क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का मौका दिया. वर्ष 1995 से वर्ष 2000 व वर्ष 2000 से वर्ष 2005 तक लगातार दूसरी बार प्रतिनिधित्व के बाद वर्ष 2005 में गुंजेश्वर साह से पराजित होना पड़ा. सामाजिक समरसता व सदभावना पूर्ण प्रकृति व हार के बाद भी क्षेत्रीय मामलों में संजीदा रहे डॉ गफूर पर पुन: लोगों ने क्षेत्रीय परिसीमन बदलने के बाद भी वर्ष 2010 के आम चुनाव में राजद विरोधी लहर में भी क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का मौका दिया. नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में चौथी बार विधानसभा सदस्य बने. स्थानीय ग्रामीण अतहर अली, मो रहमान, असगर अली, कयामुल हक सहित अन्य ने बताया कि दल में नेतृत्व पर पूर्ण आस्था रखने वाले व गुटबंदी से दूर उदात्त चरित्र को लेकर ही पार्टी सुप्रीमो ने डॉ गफूर को मंत्री पद का तोहफा दिया है. गांव में लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया व एक-दूसरे को बधाई दी. फोटो-गफूर 22- डॉ अब्दुल गफूर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन