SAHARSA NEWS : हथियार व गोली के साथ युवक गिरफ्तार
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

बलवाहाट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार शाम सूचना के आधार पर एक युवक को अवैध हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा से आयुष की रिपोर्ट :
बलवाहाट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार शाम सूचना के आधार पर एक युवक को अवैध हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने रविवार को प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की शाम बलवाहाट थाना में पदस्थापित दरोगा संदीप कुमार राम संध्या गश्ती पर थे. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि महम्मदपुर चौक के समीप स्थित एक किराना जनरल स्टोर संचालक अपने दुकान की गुमटी में अवैध हथियार छिपाकर रखा है और वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की. पुलिस टीम जैसे ही किराना स्टोर पर पहुंची कि पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान दुकान में रखे फ्रिज के नीचे से एक लोहे का लोडेड कट्टा बरामद हुआ. कट्टे को अनलोड करने पर उसमें से एक जिंदा कारतूस भी मिला. एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान बलवाहाट थाना क्षेत्र के महम्मदपुर निवासी उमेश यादव के पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सहरसा न्यायालय भेजते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. प्रेस वार्ता के दौरान बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










