प्रसव वार्ड के चार कर्मी हुए निलंबित

सहरसा शहर : रविवार की देर रात सदर अस्पताल में हुई चार बच्चों की मौत को लेकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है. मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य समिति के एमसीएच के स्टेट प्रोगाम ऑफिसर पुलेश्वर झा ने मामले की घंटों जांच की. पीओ पुलेश्वर ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, प्रसव वार्ड व एनआइसीयू का […]
सहरसा शहर : रविवार की देर रात सदर अस्पताल में हुई चार बच्चों की मौत को लेकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है. मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य समिति के एमसीएच के स्टेट प्रोगाम ऑफिसर पुलेश्वर झा ने मामले की घंटों जांच की. पीओ पुलेश्वर ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, प्रसव वार्ड व एनआइसीयू का गहन जांच की.
इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह, उपाधीक्षक डॉ अनिल कुमार, डीआइओ डॉ संजय कुमार सिंह, डीटीओ डॉ अरविंद कुमार से जानकारी ली. पीओ ने बताया कि मीडिया में खबर आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीरता से लिया. जांच रिपोर्ट विभागीय अधिकारी को सौंपी जायेगी. मामले में जो भी दोषी होंगे, कार्रवाइ की जायेगी. मालूम हो कि प्रभात खबर ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी. इसके बाद प्रशासन व विभागीय अधिकारी हरकत में आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










