जाप कार्यकर्ता की मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर

जाप कार्यकर्ता की मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर दरवाजे पर सोया था, दो बाइक पर आये थे चार अपराधीपत्नी ने पुलिस को बताया, चुनावी रंजिश में हत्या का है प्रयासप्रतिनिधि, सतरकटैया(सहरसा)बिहरा थाना क्षेत्र की रकिया पंचायत के मनखाही गांव में सोमवार की रात दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने जाप कार्यकर्ता की […]
जाप कार्यकर्ता की मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर दरवाजे पर सोया था, दो बाइक पर आये थे चार अपराधीपत्नी ने पुलिस को बताया, चुनावी रंजिश में हत्या का है प्रयासप्रतिनिधि, सतरकटैया(सहरसा)बिहरा थाना क्षेत्र की रकिया पंचायत के मनखाही गांव में सोमवार की रात दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने जाप कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय जगदीश यादव अन्य दिनों की तरह अपने दरवाजे पर सोये थे. रात के करीब 11 बजे दो बाइक पर सवार चार अपराधी आये और उन्हें गोली मार भाग निकले. गोली जगदीश के सिर पर लगी और आंख से होकर बाहर निकल गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया. वहां उनकी की गंभीर स्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. पीड़ित जगदीश यादव की पत्नी सत्यम देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता थे. विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक रंजिश के तहत हत्या करने का प्रयास किया गया है. हालांकि पुलिस द्वारा घटना के कारण का अभी तक उद्भेदन नहीं किया गया है. इस मामले में थानाध्यक्ष सरवर आलम ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. गोलीबारी की घटना से पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ है.फोटो-गोली 15- घटना स्थल पर पूछताछ करती पुलिस व (इनसेट में) बिखरे खून के छींटे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










