जमीन से लेकर आकाश तक चाक-चौबंद होगी सुरक्षा

Published at :04 Nov 2015 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन से लेकर आकाश तक चाक-चौबंद होगी सुरक्षा

जमीन से लेकर आकाश तक चाक-चौबंद होगी सुरक्षा दियारा क्षेत्रों में विशेष चौकस नजर नदियों में मोटर बोट, तटबंध के अंदर घुड़सवार दस्ता की तैनाती सहरसा सदर गुरुवार को जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान की सुरक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था की गयी है. सिमरी बख्तियारपुर व महिषी विधानसभा क्षेत्र के […]

विज्ञापन

जमीन से लेकर आकाश तक चाक-चौबंद होगी सुरक्षा दियारा क्षेत्रों में विशेष चौकस नजर नदियों में मोटर बोट, तटबंध के अंदर घुड़सवार दस्ता की तैनाती सहरसा सदर गुरुवार को जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान की सुरक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था की गयी है. सिमरी बख्तियारपुर व महिषी विधानसभा क्षेत्र के तटबंध के अंदर दियारा क्षेत्रों में मतदान में व्यवधान उत्पन्न करने वाले उपद्रवी तत्वों से निबटने के लिए घुड़सवार दस्ता के साथ नदी में मोटर वोट से निगरानी की विशेष व्यवस्था की गयी है. तटबंध क्षेत्र के अंदर मतदान केंद्रों की सुरक्षा को लेकर सात कंपनी अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी है. इसके साथ-साथ मोटर साइकिल दस्ता के अलावा कोसी नदी एक कंपनी एनडीआरएफ की टीम भी तैनात रहेगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम विनोद सिंह गुंजियाल व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा का पूरा दावा किया है. उन्होंने कहा कि जल, थल के अलावे आकाश में भी दो हेलीकाप्टर से सुरक्षा पर नजर रखने के लिए उड़ान भरा जायेगा. डीएम-एसपी ने जिले के सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल को लगाये जाने की बात कही है. इसके लिए 50 कंपनी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के पांच हजार फोर्स को 1146 मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है. सिमरी बख्तियारपुर व महिषी विस में तीन बजे तक ही वोटिंग निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के 76-सिमरी बख्तियारपुर विस क्षेत्र व 77-महिषी विस क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर प्रात: सात बजे से लेकर दिन के तीन बजे तक ही मतदान कराया जायेगा. दोनों ही विधानसभा क्षेत्र में दियारा व कोसी कोसी तटबंध के अंदर के इलाके के कारण मतदान को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष बनाये रखने के लिए आयोग के निर्देशानुसार मतदान के समय में परिवर्तन किया गया है. चारों विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों को 12 जोनल व 103 सेक्टर में पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति कर लगाया गया है. फोटो-पुलिस 9- सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन है मुस्तैद

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन