नगर निगम क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्या, आम जनजीवन प्रभावित

नगर निगम क्षेत्र में इन दिनों अतिक्रमण की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है. शहर के मुख्य बाजार, सड़कों एवं चौक-चौराहों पर अवैध कब्जों के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
सहरसा. नगर निगम क्षेत्र में इन दिनों अतिक्रमण की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है. शहर के मुख्य बाजार, सड़कों एवं चौक-चौराहों पर अवैध कब्जों के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाने, ठेला-खोमचा लगाने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. खासकर व्यस्त समय में जाम की स्थिति बन जाती है. जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों एवं ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है. लगातार लगने वाला ट्रैफिक जाम, पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित रास्ते का अभाव, आपातकालीन सेवाओं एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड को पहुंचने में देरी, शहर की सुंदरता व व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव डालता है.
प्रशासन की भूमिका पर उठ रहे सवाल
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर निगम एवं प्रशासन द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाने के अभियान चलाया जाता है, लेकिन यह अभियान स्थायी समाधान नहीं दे पाता है. कुछ दिनों बाद फिर से वही स्थिति बन जाती है. समय रहते इस समस्या पर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले दिनों में यातायात एवं शहरी व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो सकती है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Md. Tazim
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










