जदयू नेता के बहन के घर से आरएसएस का परचा बरामद

Published at :03 Nov 2015 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
जदयू नेता के बहन के घर से आरएसएस का परचा बरामद

जदयू नेता के बहन के घर से आरएसएस का परचा बरामदआदर्श आचार संहिता के नोडल पदाधिकारी के नेतृत्व में हुई छापेमारी जदयू जिला युवा अध्यक्ष हैं सोहन झा पांच तरह के 81 परचे किये गये बरामदफोटो- परचा 8 – छापेमारी करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी व पुलिसप्रतिनिधि, सहरसा सिटीसदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ स्थित एक […]

विज्ञापन

जदयू नेता के बहन के घर से आरएसएस का परचा बरामदआदर्श आचार संहिता के नोडल पदाधिकारी के नेतृत्व में हुई छापेमारी जदयू जिला युवा अध्यक्ष हैं सोहन झा पांच तरह के 81 परचे किये गये बरामदफोटो- परचा 8 – छापेमारी करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी व पुलिसप्रतिनिधि, सहरसा सिटीसदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ स्थित एक खपरैलनुमा घर से आचार संहिता के नोडल पदाधिकारी सुनील दत झा के नेतृत्व में हुई छापेमारी में आरएसएस का परचा बरामद किया गया. घर जदयू जिला युवा अध्यक्ष सोहन झा के बहन का बताया जा रहा है. मंगलवार को अचानक गांधी पथ में प्रशासन की वाहन देख लोग सकते में आ गये. लोगों में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गयी. कार्रवाई की बात सामने आते ही लोगों की भीड़ जमा हो गयी. घर के बरामदे पर ही पांच तरह के परचे बरामद किये गये. इसके बाद घर के एक बंद कमरे के ताला को तोड़ा गया तो उसमें दर्जनों कार्टून में कई तरह के परचे बरामद हुए, जिसे जब्त कर सदर थाना लाया गया. नोडल पदाधिकारी श्री झा ने बताया कि सदर अंचलाधिकारी को सदर थाना में दोषियों पर मामला दर्ज करवाने का निर्देश दिया गया है.क्या था मामलाभाजपा के चुनाव अभिकर्ता कुमोद कुमार झा व आरएसएस के जिला कार्यवाह प्रजेश कुमार ने जिला निर्वाची पदाधिकारी को आवेदन देकर राजद अभ्यर्थी द्वारा चलाये जा रहे भ्रम अभियान की शिकायत की थी. आवेदन में कहा गया कि इन लोगों द्वारा आरएसएस का फर्जी हैंडबिल सर्वे रिपोर्ट छपवाकर आरएसएस के नाम से क्षेत्र में बांटा जा रहा है. इसमें राजद की जीत दिखाई जा रही है. यह कार्य गांधी पथ स्थित जदयू युवा मोरचा के सोहन झा के बहन के घर से कराया जा रहा है. रुपये बांटने का लगाया आरोप भाजपा की ओर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी को दिये आवेदन में विपक्षी पर रुपये बांटने का भी आरोप लगाया है. दिये आवेदन में कहा गया है कि बंगाली बाजार स्थित होटल कोसी निवास के रूम नंबर ए 4, एम 6, एम 7 व एम 8 में सिद्वार्थ, मयंक व आलोक तिवारी नामक व्यक्ति एक करोड़ से अधिक रुपये के साथ बैठा हुआ है और रुपये बांट रहा है. इसके अलावा राजद की अनधिकृत गाड़िया व कार्यालय चला रहे हैं. इस बाबत नोडल पदाधिकारी श्री झा ने कहा कि होटल की जांच की गयी. कुछ आइआइटी के छात्र जदयू का प्रोजेक्ट बनाने आये था. बीजेपी को पैसा लेनदेन की गलत सूचना मिली थी. जातिगत गणना पर है परचा छापेमारी के दौरान जो परचा बरामद किया गया है, उसमें महागंठबंधन को 17 हजार मत से विजयी बताया गया है. परचा के ऊपर आरएसएस अंगरेजी व हिंदी में लिख हुआ है. उसके नीचे आंतरिक सर्वेक्षण व बांयी ओर गोपनीय अंकित है. उसके बाद सभी जाति के वोटिंग जनसंख्या, प्रतिशत दर्शाया गया है. वहीं एक परचे में दलितों पर बढ़ता अत्याचार और मोदी की चुप्पी शीर्षक अंकित है. यह परचा किसने और कहां से छपाया यह कहीं भी उल्लेख नहीं है. परचे के नीचे में बीजेपी को हरायें, अपना भविष्य बचायें लिखा हुआ है. भाजपा के चुनाव अभिकर्ता की शिकायत पर छापेमारी की गयी है. आरएसएस का तथाकथित परचा बरामद किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. सुनील दत झा, नोडल पदाधिकारीछापेमारी में पांच तरह के 81 परचे बरामद किये गये हैं. जब्त परचे को सदर थाना में सुरक्षित रखा गया है. दोषियों पर मामला दर्ज कराया जा रहा है. अनिल कुमार सिंह, सीओ, सदर अंचलसदर सीओ के द्वारा दिये गये आवेदन व जब्ती सूची के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.संजय कुमार सिंह, सदर थानाध्यक्षपरचे से मेरा कोइ लेना देना नहीं है. किसने रखा यह उस घर में रह रहे लोग व मकान मालिक ही बता सकते हैं. सोहन झा, जदयू युवाध्यक्ष

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन