आंगनबाड़ी का समय बदला

Published at :03 Nov 2015 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी का समय बदला

आंगनबाड़ी का समय बदलासत्तरकटैया. बाल विकास परियोजना के तहत संचालित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन अवधि में परिवर्तन कर दिया गया है. सीडीपीओ राजकुमारी सिंह ने बताया कि अब केंद्रों का संचालन 10 से दो बजे तक किया जायेगा.-रमेश झा कॉलेज में फ्रेशर मीट आयोजितसहरसा शहर . स्थानीय रमेश झा महिला कॉलेज में बीएड के […]

विज्ञापन

आंगनबाड़ी का समय बदलासत्तरकटैया. बाल विकास परियोजना के तहत संचालित विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन अवधि में परिवर्तन कर दिया गया है. सीडीपीओ राजकुमारी सिंह ने बताया कि अब केंद्रों का संचालन 10 से दो बजे तक किया जायेगा.-रमेश झा कॉलेज में फ्रेशर मीट आयोजितसहरसा शहर . स्थानीय रमेश झा महिला कॉलेज में बीएड के नव आगंतुक छात्राओं को पूर्व की छात्राओं द्वारा फ्रेसर पार्टी दी गयी, जिसका उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ रेणु सिंह, विभागाध्यक्ष बालगोविंद सिंह, डॉ विनोद मिश्र, प्रो सुजीत कुमार, डॉ रूबी कुमारी, प्रो सरिता सिंह ने किया. मौके पर प्राचार्या डॉ श्रीमती सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी जुड़ाव होता है. वहीं नव आगंतुक छात्राओं को अपने सीनियर को पहचानने का अवसर मिलता है. यह पहचान महाविद्यालय के पठन-पाठन से लेकर आर झा कॉलेज में फ्रेसर्स मीट आयोजित महाविद्यालय परिवार को पहचानने का अवसर प्रदान करता है. संगीत शिक्षिका डॉ रूबी कुमारी के संचालन में चले कार्यक्रम में स्वागतगान के उपरांत छात्रा पुष्पलता, दीपिका, चांदनी, लक्ष्मी, श्वेता, पूनम द्वारा गीतों की प्रस्तुति दी गयी. वहीं डेजी, रीतु, रिमझिम के नृत्य की प्रस्तुति ने अनमोल समां बांध दिया. छात्राओं के के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जरिये मिस फ्रेसनर का चुनाव किया गया. जिसमें जिसमें प्रथम ममता रानी, द्वितीय साबा प्रवीण तथा तीसरे स्थान पर माया कुमारी रही. जिन्हें प्राचार्या ने ताज पहनाकर स्वागत किया. मौके पर प्रो अम्बेश कुमार, डॉ अंजना पाठक, मंजू मिश्रा, संजीव कुमार आदि ने विचार व्यक्त किये. – जल जनमत पर संगोष्ठी महिषी. मुख्यालय स्थित कोसी सेवा सदन सभागार में जल जनमत संस्था के आयोजकत्व में सबके लिए जल व खाद्य सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय जिलास्तरीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता अरविंद झा व संचालन जयंत चौधरी ने किया. संस्था के विभिन्न वक्ताओं ने क्षेत्र में प्रदूषित जल से जलवायु परिवर्तन व उससे होने वाली विभिन्न समस्याओं पर मंतव्य दिया. प्राकृतिक जल प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित नहीं होने से कई प्रजातियों की मछलियां विलुप्त हो चुकी है. स्वच्छता एक गंभीर समस्या है. आज तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले क्षेत्र में जलजमाव की समस्या को प्राथमिकता नहीं दी. पांच नवंबर को प्रदेश में मजबूत लोकतंत्र के लिए लोगों से मतदान कर सामाजिक समस्याओं के प्रति संवेदनशील व स्वच्छ छवि उम्मीदवार के चयन का आह्वान हुआ. संगोष्ठी को रमेश कुमार सिंह, प्रेम वर्मा, चंद्रशेखर कुमार, सदन के सचिव राजेंद्र झा, पंसस आदित्यनाथ झा ने संबोधित किया. स्थानीय ग्रामीण व स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता देने वाले रामदेव साफी को पाग व चादर भेंट कर सम्मानित किया गया. मौके पर ललिता झा, सौरभ मोहन ठाकुर, प्रमोद यादव, प्रदीप पोद्दार, सुमन कुमार मिश्र, नीकू देवी आदि मौजूद थे. -चेचक का प्रकोप सहरसा सिटी. सिमराहा के वार्ड नंबर-35 के रजवाड़ा गांव में चेचक का प्रकोप बढ़ गया है. सोमवार को उपेंद्र यादव के चेचक से एक सप्ताह से पीड़ित 12 वर्षीय पुत्र रजन कुमार यादव को अचानक उल्टी व दस्त होने लगी. बालक की स्थिति चिंताजनक देख परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया. – बाइक की चोरी सहरसा सिटी . सदर थाना क्षेत्र के गंगजला स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय के सामने से मिशन गेट निवासी अमित कुमार की बाइक चोरी हो गयी. सदर थानाध्यक्ष को दिये आवेदन में पीड़ित ने कहा है कि वह चुनाव प्रचार के क्रम में कार्यालय के आगे रविवार को बाइक नंबर खड़ी कर अंदर गया. वापस आने पर गाड़ी गायब थी. उन्होंने सदर थानाध्यक्ष से उचित कार्रवाई की मांग की है. -थाना के आगे लगा घंटों जाम सौर बाजार . दर्जनों पुलिस की मौजूदगी में थाना का मुख्य द्वार घंटों जाम रहा तथा बेखबर रही पुलिस प्रशासन. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की चुनावी सभा खत्म होते ही उमड़ी भीड़ पैदल व वाहनों द्वारा वापस जाने के क्रम में थाना के मुख्य द्वार को ही जाम कर दिया. इससे प्रतिनियुक्त पुलिस बल को अन्य चुनावी कार्यक्रम स्थल पर मशक्कत करनी पड़ी. घंटों देर तक जाम की जानकारी से अवगत एसडीपीओ सदर व थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मी जाम हटाने के बजाय संपन्न हुए चुनावी कार्यक्रम सफलता पर अपना पीठ अपने ही थपथपाते रहे. – 60 हजार रुपये जब्त कहरा. सोमवार को सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के दीवारी चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक बाइक के डिक्की में रखे 60 हजार रुपये जब्त कर लिया गया. जांच अधिकारी व नियुक्त सेक्टर दंडाधिकारी बीबी सिंह व अनवर हुसैन अंसारी ने जब्त रकम को ट्रेजरी में जमा कराने की प्रक्रिया की. वहीं बाइक सवार सिमरी बख्तियारपुर निवासी किशोर पोद्दार व राहुल कुमार को छोड़ दिया. – एक लाख रुपये जब्त महिषी. थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरहो चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान आरापट्टी निवासी मो सलमान आलम के बाइक के डिक्की से एक लाख 10 हजार की राशि जब्त की गयी. दंडाधिकारी जेपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जब्त राशि को कोषागार में जमा करवा दिया गया है. वाहन चेकिंग में एएसआइ सिद्धेश्वर पाठक शामिल थे. इधर, मो सलमान ने बताया कि वह खाद खरीद के लिए राशि लेकर सहरसा जा रहा था. – बाइक व ऑटो में टक्कर सत्तर कटैया . सोमवार को सहरसा-आरण-सत्तर कटैया पथ पर मेनहा खोनहा गांव के निकट पंचगछिया से आ रही एक ऑटो व बाइक ने टक्कर हो गयी. जानकारी के अनुसार उक्त दुर्घटना में बीआर-43-पी-2962 ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया. गाड़ी का शीशा पूरी तरह टूटकर बिखर. चालक हकपाड़ा निवासी राधेश्याम पोद्दार ने बताया कि सत्तर कटैया की लालू की सभा में जा रहे जुलूस में शामिल मोटर साइकिल से ठोकर लगने से उक्त घटना घटी. इस बाबत स्थानीय थाना में अज्ञात मोटर साइकिल चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. – स्टेशन पर 65 वर्षीय वृद्ध की मिली लाश सहरसा सदर . स्थानीय सहरसा रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या दो और तीन के बीच 65 वर्षीय एक वृद्ध की लाश मिला. इस बाबत जीआरपी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त वृद्ध कई दिनों से भिखारी की तरह स्टेशन पर रह रहा था. जिसका शव सोमवार की सुबह मिली. मृतक के पास से एक एसबीआइ का बैंक खाता मिला है जिस पर एसपी शर्मा, जीएस कॉलोनी हरिद्वार अंकित है. बैंक से संपर्क साधने पर उक्त खाता को क्लोज बताया गया है. पुलिस मृतक के परिजनों की खोजबीन में लगी है. – आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट 22 से सहरसा सिटी. टाउन क्रिकेट क्लब की बैठक सोमवार को शम्भू कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिसमें जयनारायण सिंह के स्मृति में टूर्नामेंट आयोजित करने का निर्णय लिया गया. सर्वसम्मति से सर्व नारायण सिंह कॉलेज में 22 से 29 नवंबर तक टूर्नामेंट करने की बात कही गयी. सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता में सहरसा के अलावा मधुबनी, समस्तीपुर, कटिहार,सुपौल, खगड़िया की टीम भाग लेगी. बैठक में चंद्रशेखर अधिकारी, फूल जी, मसुद आलम, दिनेश सिंह, चंदन सिंह, नसीम आलम, निकेश रंजन, सानू सिंह आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन